बुसान: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 20वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी हिट साबित हुई। दर्शकों ने फिल्म का जोरदार स्वागत किया। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने ट्विटर पर लिखा, "बुसान में बजरंगी भाईजान के लिए 5000 लोगों ने खड़े होकर अद्भुत उत्साह के साथ स्वागत किया।"
समारोह में फिल्म मंगलवार को प्रदर्शित हुई। समारोह एक अक्टूबर को शुरू हुआ और शनिवार को संपन्न होगा।
फिल्म में दिखाया बजरंगी भाईजान का किरदार निभाया है जो एक छोटी मूक-बाधिर लड़की को वापस उसके घर पाकिस्तान पहुंचाते हैं। और इसके लिए उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह प्यार, स्नेह को तलाशने की कहानी है। इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।
इसे भी पढ़े:- सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' अब बुसान में होगी प्रदर्शित
'बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई को रिलीज की गई थी। फिल्म में सलमान खान के अलावा करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बाल कलाकार हषार्ली मल्होत्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।
फिल्म में निभाया गया हर्षाली मल्होत्रा के मुन्नी किरदार को लोगों से खूब सराहना हासिल हुई थी। हर्षाली ने फिल्म में बेहद भावनात्मक अभिनय किया है और सलमान के साथ उनकी खास जुड़ाव दिखाया गया है।
एक्शन और दंबग सलमान को आप इस फिल्म में बेहद भावनात्मक किरदार जीता हुए भी देख सकते है और यह सब सलमान हर्षाली से अपने जुड़ाव के चलते करते हैं।
अगली स्लाइड में देखें 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर:-
Latest Bollywood News