मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने दुनिया भर से 500 करोड़ का Gross कलेक्शन कर लिया है। देश और विदेश में इसकी लोकप्रियता के बाद अब बजरंगी भाईजान दक्षिण कोरिया में 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले दस दिवसीय 20वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी।
निर्देशक कबीर खान ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, "एशिया के प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव- बुसान फिल्म महोत्सव के लिए बजरंगी भाईजान को चुना गया है।"
इस फिल्म ने घरेलू बाजार में अभी तक 294.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसकी उपलब्धि को लेकर सलमान खान फिल्म्स के सीईओ अमर बुटाला काफी उत्साहित हैं।
आगे भी पढ़ें -