सलमान खान फिलहाल दुबई में Da-Bangg टूर के लिए हैं। उनके साथ कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, मनीष पॉल, सोनाक्षी सिन्हा सहित कुछ और सिलेब्स भी हैं। शुक्रवार को उन्हें परफॉर्म करना था, लेकिन उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खराब मौसम और भारी बारिश के कारण दुबई में कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है। एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की।
कटरीना, सोनाक्षी ने तस्वीरें और वीडियो शेयर कर बताया कि शो कैंसिल हो गया है। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- खराब मौसम की वजह से आज का शो रद्द कर दिया गया है। जो भी आज कॉन्सर्ट में आने वाले थे, उन्हें शुक्रिया, लेकिन ऐसी परिस्थितियां हमारे कंट्रोल में नहीं है। आशा करती हूं कि आपसे जल्द मुलाकात होगी।
Katrina Kaif's Instagram story
Sonakshi Sinha's Instagram story
कुछ घंटे पहले सलमान ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- दुबई, आ गए आपके शहर में। स्वागत नहीं करोगे?
सलमान के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म कर ली है। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर हैं। इसके अलावा सलमान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म भी साइन की है।