1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान की आने वाली फिल्म 'No Fathers in Kashmir' का टीज़र किया रिलीज

अपने जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान की आने वाली फिल्म 'No Fathers in Kashmir' का टीज़र किया रिलीज

 Published : Mar 15, 2019 06:51 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 06:51 pm IST

अपने जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान की आने वाली फिल्म No Fathers in Kashmir का टीज़र रिलीज किया है। आलिया ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का टीज़र शेयर किया है।

No father in kashmir teaser- India TV Hindi
No father in kashmir teaser Image Source : YOUTUBE

अपने जन्मदिन पर आलिया भट्ट(Alia Bhatt) ने मां सोनी राजदान(Soni Razdan) की आने वाली फिल्म 'No Fathers in Kashmir' का टीज़र रिलीज किया है। आलिया ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का टीज़र शेयर किया है। टीज़र शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- बर्थ डे पर मां ने खास गिफ्ट दिया है। 

यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। सेंसर बोर्ड से पास होने के लिए इस फिल्म को एक महीने का इंतजार करना पड़ा था। आलिया शुरू से इस फिल्म के सपोर्ट में थे। फिल्म के सपोर्ट में वह पहले भी ट्वीट कर चुकी हैं।

आलिया भट्ट आज अपना 26वां बर्थडे मना रही हैं। देर रात आलिया ने अपनी फैमिली पापा महेश भट्ट मां सोनी राजदान, अपने कुछ खास दोस्तों और बेस्ट फ्रेंड मसाबा के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेकिन सबसे खास बात थी देर रात रणबीर कपूर का बर्थडे पार्टी में आना। आपको बता दें कि देर रात रणबीर कपूर को अयान मुखर्जी के साथ आलिया के जुहू वाले घर के अंदर जाते देखा गया। आलिया की बर्थडे की फोटो सोशल मीडिया पर वारयल हो रही है। इस फोटो में वह अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस बर्थडे पार्टी में आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट, करण जौहर, अयान मुखर्जी, और आलिया के कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें आलिया की फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, संजय दत्त, माधुर दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाले हैं। इसके बाद रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होगी। फिल्म का लोगो रिलीज किया जा चुका है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

दीपिका पादुकोण वॉग यूएस के कवर पेज पर छाईं!

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का देशभक्ति से भरपूर गाना 'तेरी मिट्टी' हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन