1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण वॉग यूएस के कवर पेज पर छाईं!

दीपिका पादुकोण वॉग यूएस के कवर पेज पर छाईं!

 Published : Mar 15, 2019 04:50 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 04:50 pm IST

फ्लोरल येलो ड्रेस और खूबसूरत हेडगेयर के साथ दीपिका पादुकोण बेहद आकर्षक नज़र आ रही है। 

दीपिका- India TV Hindi
दीपिका

मुंबई: बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण हर कदम पर नई ऊंचाइयों को छूने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। प्रतिष्ठित मैडम तुसाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद, दीपिका पादुकोण ने एवेंजर्स स्टार स्कारलेट जोहानसन और दक्षिण कोरियाई स्टार डोना बे के साथ वॉग कवर शेयर किया है।

एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करते हुए, दीपिका पादुकोण ने वैश्विक स्तर पर अपनी अनगिनत उपलब्धियों के साथ गहरी छाप छोड़ दी है। वॉग के अप्रैल एडिशन में शामिल हो कर दीपिका पादुकोण ने एक ओर सफलता अपने नाम कर ली है।

फ्लोरल येलो ड्रेस और खूबसूरत हेडगेयर के साथ दीपिका पादुकोण बेहद आकर्षक नज़र आ रही है। दीपिका सिर्फ़ देश मे ही नहीं बल्कि विदेश में भी रेड कॉर्पेट पर अपने मोहक लुक के लिए प्रसिद्ध है। चाहे वो कांन्स से ओरिगेमी हॉट-पिंक लुक हो, फ्रिल्ली गाउन, हरे रंग की थाई-हाई स्लिट गाउन या फिर मेट गाला लुक, अभिनेत्री का हर स्टाइल मंत्रमुग्ध कर देने वाला रहा है।

अनगिनत पुरस्कार अपने नाम करने वाली दीपिका पादुकोण ने इन वर्षों में कई मजबूत, शक्तिशाली, और स्वतंत्र किरदार दिए हैं और वह अब तक की सबसे अधिक सम्मानित अभिनेत्री में से एक है।

अपनी पिछली फ़िल्म पद्मावत की जबरदस्त सफलता के बाद, दीपिका पादुकोण एक महिला एकल लीड के रूप में 300 करोड़ की फिल्म देने वाली पहली अभिनेत्री बन गईं है।

सबसे खूबसूरत महिला, दीपिका पादुकोण वर्तमान में अपने प्रोडक्शन के पहले वेंचर के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका निभा रही है। अभिनेत्री का मानना है कि इस कहानी को बताने की जरूरत है और इस तरह के एक मजबूत, साहसी और स्वतंत्र महिला किरदार को सामने लाने के लिए अपने प्रोडक्शन को नियंत्रित किया है।

Also Read:

Mere Pyare prime Minister Movie Review: छोटी फिल्म जो उठाती है एक बड़ा सामाजिक मुद्दा

Photograph Movie Review: आपके धैर्य की परीक्षा लेती है नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा की फ़िल्म 'फ़ोटोग्राफ़'

आप की अदालत: बर्थडे पर जब पिता महेश भट्ट के इस खास गिफ्ट देखकर आलिया के आंखों में आ गए थे आंसू, देखिए वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन