1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लंदन के मैडम तुसाद में लगा दीपिका पादुकोण का मोम का पुतला, देखें Photos

लंदन के मैडम तुसाद में लगा दीपिका पादुकोण का मोम का पुतला, देखें Photos

 Published : Mar 14, 2019 08:16 pm IST,  Updated : Mar 14, 2019 08:18 pm IST

लंदन के मैडम तुसाद (Madame Tussauds) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के वैक्स स्टेच्यू का गुरुवार को अनावरण हुआ।

Deepika Padukone wax statue- India TV Hindi
Deepika Padukone wax statue Image Source : INSTAGRAM

लंदन के मैडम तुसाद (Madame Tussauds) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के वैक्स स्टेच्यू का गुरुवार को अनावरण हुआ। इसके लिए दीपिका अपने पति रणवीर सिंह, पापा प्रकाश पादुकोण, मम्मी उज्जला पादुकोण, बहन अनीशा, ससुर जगजीत भावनानी और सास अंजु भावनानी के साथ लंदन पहुंची थीं। कुछ घंटों पहले दीपिका ने लाइव इंस्टाग्राम सोशल के दौरान अपने वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणवीर, दीपिका का स्टैच्यू देख कर कह रहे हैं- ''क्या मैं उन्हें घर ले जा सकता हूं?'' इस पर दीपिका ने कहा- ''आप जब 83 की शूटिंग के लिए लंदन आएं और मुझे बहुत मिस करें तो यहां आ जाइएगा।''

दीपिका का वैक्स स्टेच्यू उनके IIFA 2016 के लुक पर आधारित है, जिसमें उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी का आउटफिट पहना था।

दीपिका पिछले साल मैडम तुसाद के एक्सपर्ट्स से मिली थीं। उस समय उन्होंने एक बयान में कहा था- ''मैं बहुत खुश हूं। एक्सपर्ट्स के साथ मीटिंग का अनुभव शानदार रहा।''

लंदन के मैडम तुसाद में दीपिका से पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, कटरीना कैफ और दूसरे सिलेब्स का स्टैच्यू लग चुका है। दिल्ली के मैडम तुसाद में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, विराट कोहली, आशा भोसले और दूसरे सिलेब्स का स्टैच्यू है।

दीपिका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज़ फिल्म 'पद्मावत' थी। फिलहाल वह मेघना गुज़ार की फिल्म 'छपाक' में बिज़ी हैं।

Also Read:

कंगना रनौत ने आमिर खान पर 'मणिकर्णिका' को सपोर्ट ना करने का लगाया था आरोप, एक्टर ने ऐसे दिया जवाब

'डांसिंग अंकल' संजीव श्रीवास्तव का म्यूज़िक वीडियो 'चाचा नाच' हुआ वायरल

'सांड की आंख' के सेट से भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू ने शेयर की तस्वीरें, गांव की दिखी झलक

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन