1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आप की अदालत: बर्थडे पर जब पिता महेश भट्ट के इस खास गिफ्ट देखकर आलिया के आंखों में आ गए थे आंसू, देखिए वीडियो

आप की अदालत: बर्थडे पर जब पिता महेश भट्ट के इस खास गिफ्ट देखकर आलिया के आंखों में आ गए थे आंसू, देखिए वीडियो

 Published : Mar 15, 2019 10:51 am IST,  Updated : Mar 15, 2019 10:54 am IST

आलिया भट्ट आज अपना 26 वां बर्थडे मना रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आलिया की एक्टिंग में उनका उम्र के साथ बढ़ता तजुर्बा भी दिख रहा है। आलिया अपनी हर नई फिल्म के माध्यम से अपने आप को प्रूफ कर रही हैं। आलिया के 26 वां बर्थडे इंडिया टीवी के तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। आपको बता दें कि साल 2018 में फिल्म राजी से पहले आलिया आप की अदालत में आई थीं।

आलिया भट्ट- India TV Hindi
आलिया भट्ट

नई दिल्ली: आलिया भट्ट आज अपना 26 वां बर्थडे मना रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आलिया की एक्टिंग में उनका उम्र के साथ बढ़ता तजुर्बा भी दिख रहा है। आलिया अपनी हर नई फिल्म के माध्यम से अपने आप को प्रूफ कर रही हैं। आलिया के 26 वां बर्थडे इंडिया टीवी के तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। आपको बता दें कि साल 2018 में फिल्म राजी से पहले आलिया आप की अदालत में आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी हर पहलु पर बात की। अपनी बचपन से लेकर रिलेशनशिप तक की कई बातों पर आलिया ने खुल कर अपनी राय रखी। आलिया ने अपने पिता महेश भट्ट से लेकर कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को लेकर भी बात की। सिर्फ इतना ही नहीं इस कार्यक्रम के दौरान जितने भी सवाल किये गए आलिया ने सबके जवाब काफी संजीदगी और सच्चाई के साथ दिया। इस खास कार्यक्रम में आलिया ने बताया कि जब आलिया की पहली फिल्म सुपरहिट हुई तब डॉयरेक्टर और पिता महेश भट्ट ने आलिया का ऑटोग्राफ लिया और उसे लैमिनेट करवा कर उनके बर्थडे पर उन्हें गिफ्ट किया।

बता दें कि कलंक एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 26वां बर्थडे मना रही हैं। देर रात आलिया ने अपनी फैमिली पापा महेश भट्ट मां सोनी राजदान, अपने कुछ खास दोस्तों और बेस्ट फ्रेंड मसाबा के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेकिन सबसे खास बात थी देर रात रणबीर कपूर का बर्थडे पार्टी में आना। आपको बता दें कि देर रात रणबीर कपूर को अयान मुखर्जी के साथ आलिया के जुहू वाले घर के अंदर जाते देखा गया। 

आलिया की बर्थडे की फोटो सोशल मीडिया पर वारयल हो रही है। इस फोटो में वह अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुएं नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस बर्थडे पार्टी में आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट, करण जौहर, अयान मुखर्जी, और आलिया के कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें:

आलिया ने फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देर रात रणबीर और आयान मुखर्जी भी पहुंचे 

साइना नेहवाल के बॉयोपिक में श्रद्धा कपूर नहीं बल्कि ये मशहूर एक्ट्रेस करेंगी लीड रोड: रिपोर्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन