1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साइना नेहवाल के बॉयोपिक में श्रद्धा कपूर नहीं बल्कि ये मशहूर एक्ट्रेस करेंगी लीड रोड: रिपोर्ट

साइना नेहवाल के बॉयोपिक में श्रद्धा कपूर नहीं बल्कि ये मशहूर एक्ट्रेस करेंगी लीड रोड: रिपोर्ट

 Published : Mar 15, 2019 08:21 am IST,  Updated : Mar 15, 2019 01:14 pm IST

बैडमिंटन खिलाड़ी एक तरफ 'गैस्ट्रोएन्टेराइटिस' बीमारी से पीड़ित हो गईं हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी बॉयोपिक को लेकर भी खबर आ रही है कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर काम नहीं करेंगी बल्कि उनकी जगह परिणीति चोपड़ा साइना का किरदार निभाएंगी।

saina nehwal- India TV Hindi
saina nehwal

बैडमिंटन खिलाड़ी एक तरफ 'गैस्ट्रोएन्टेराइटिस' बीमारी से पीड़ित हो गईं हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी बॉयोपिक को लेकर भी खबर आ रही है कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर काम नहीं करेंगी बल्कि उनकी जगह परिणीति चोपड़ा साइना का किरदार निभाएंगी। पिंकविला के रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा अपनी बिजी शेड्यूल की वजह से इस फिल्म से अपने आप को दूर कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा की इस साल एक के बाद एक बड़ी फिल्म आ रही है। अभी फिलहाल श्रद्धा छिछोड़े की शूटिंग में बिजी है, साथ ही स्ट्रीट डांसर और उसके बाद शाहो रिलीज होगी। और इसके बीच में वह साइना नेहवाल की बॉयोपिक को सही से टाइम नहीं दे पा रहीं थी। ऐसे में उन्होंने फिल्म से खुद को अलग करना ही ठीक समझा।

बता दें कि बॉलीवुड में इम दिनों खूब बायोपिक बन रही हैं। सायना नेहवाल पर बनने जा रही बायोपिक के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को साइन किया गया था। इस फिल्म को लेकर श्रद्धा ने खासा तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। श्रद्धा बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल जैसा बनने की ट्रेनिंग ले रही थीं।

श्रद्धा और सायना ने एक तस्‍वीर भी शेयर की थी, जिसमें दोनों साथ में ट्रेनिंग करती हुई दिख रही थीं। दोनों साथ में नेट प्रेक्टिस भी कर रही थीं। श्रद्धा दीपिका पादुकोण के पापा प्रकाश पादुकोण की अकादमी से बैडमिंटन खेलने की ट्रेनिंग ले रही थीं। श्रद्धा से पहले दीपिका के नाम की चर्चा थी, लेकिन फाइनल नाम परिणीति चोपड़ा का है।

आपको बता दें कि साल 2019 बॉयोपिक के नाम रहने वाला है। कारगिल में जवान शहीद से लेकर एस्ट्रोनॉट से लेकर कई खिलाड़ी के ऊपर भी इस साल बॉयोपिक बनने जा रही है।

ये भी पढ़ें:

आलिया ने फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देर रात रणबीर और आयान मुखर्जी भी पहुंचे 

मलाइका अरोड़ा से शादी करने पर अर्जुन कपूर ने दिया अजीबोगरीब बयान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन