नई दिल्ली:- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'बिग बॉस 9' के फिनाले में कैटरीना कैफ को उनकी एक तस्वीर भेंट की। इस तस्वीर को कैटरीना ने कबूल भी कर लिया है। प्रसिद्धि मिलने के साथ ही साथ सलमान खान अपनी जिंदगी को खुली खिताब की तरह जी रहे हैं। तभी तो बिग बॉस 9 के फिनाले में उन्होंने कैटरीना कैफ को उनका पोट्रैट बनाकर दिया। वह चाहते तो इसे ऑफ स्क्रीन दे सकते थे, पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।
इसे भी पढ़े:- तो क्या सलमान और कैटरीना एक साथ मनाएंगे वेलेंटाइन डे?
जिस मासूमियत से उन्होंने कैटरीना को उनका पोट्रेट दिया, उसी मासूमियत से कैटरीना ने उसे स्वीकार भी किया। यह कोई पहला मौका नहीं था कि सलमान ने कैटरीना का पोट्रेट बनाया है। इससे पहले भी कई बार सलमान ने कैटरीना को उनका पोट्रेट गिफ्ट किया है। सलमान को पेंटिंग का शौक है और फुर्सत के समय तसल्ली से कूचकारी करते हैं।
सलमान के पोट्रेट ने कहीं न कहीं उन सभी ट्रेंड पंडित को ठेंगा तो नहीं दिखा दिया, खैर! ये तो समय ही बताएगा कि क्या दूध क्या दही, क्या गलत क्या सही? लेकिन रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैट के लिए एक बार फिर से सलमान का प्यार जाग गया है या ये उनका फितूर तो नहीं?
कैटरीना 'बिग बॉस 9' के फिनाले में अपनी आगामी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। यहां उनके साथ फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले आदित्य रॉय कपूर भी मौजूद थे। कैट ने यहां आदित्य के साथ एक शानदार डांस परफोर्मेंस भी दी थी।
फिल्म में कैटरीना के प्यार का फितूर आदित्य रॉय कपूर पर चढ़ा है। यह फिल्म 12 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
अगली स्लाइड में भी पढ़े:-
Latest Bollywood News