1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो क्या सलमान और कैटरीना एक साथ मनाएंगे वेलेंटाइन डे?

तो क्या सलमान और कैटरीना एक साथ मनाएंगे वेलेंटाइन डे?

 Published : Jan 24, 2016 11:59 am IST,  Updated : Jan 24, 2016 04:24 pm IST

जहां एक ओर रणबीर कैटरीना के अलग होने की ख़बरें आ रही थी वहीं दूसरी ओर कैटरीना और उनके एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान को एक बार फिर से साथ देखे जाने की ख़बरें आ रही थी।कैटरीना कैफ अपनी आगमी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन के लिए कल रात बिग बॉस के फिनाले में पहुंची।

katrina- India TV Hindi
katrina

मुंबई: काफी दिनों से रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप की ख़बरें मीडिया की सुर्ख़ियों में बनी हुई थी। जहां एक ओर रणबीर कैटरीना के अलग होने की ख़बरें आ रही थी वहीं दूसरी ओर कैटरीना और उनके एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान को एक बार फिर से साथ देखे जाने की ख़बरें आ रही थी। सलमान खान बिग बॉस 9 को होस्ट कर रहे हैं। कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन के लिए कल रात बिग बॉस के फिनाले में पहुंची थी। कैटरीना अभिषेक कपूर की आगामी फिल्म 'फितूर' में आदित्य कपूर के साथ अहम किरदार में नजर आएंगी। कश्मीर घाटी की लव स्टोरी और प्यार को पाने के लिए एक युवा के फितूर को इसमें दिखाया गया है। कैटरीना आदित्य कपूर और अभिषेक कपूर के साथ 'फितूर' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा था कि सलमान शो के दौरान रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप पर सवाल जरूर करेंगे लेकिन सलमान ने ऐसा नहीं किया। जबकि चालाक सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ से उनके वैलेंटाइन डे के प्लान के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे।

इसे भी पढ़े: रणबीर ने दी पार्टी, कैटरीना को नहीं मिला न्यौता

चलिए आपको बताते है कि सलमान और कैटरीना के मिलने पर दोनों ने क्या फितूर किया।

दरसअल बात ये हैं की फितूर 12 फरवरी को रिलीज हो रहीं हैं जिस बात पर सलमान ने शो के दौरान कमेंट किया की मेरा कोई वैलेंटाइन डे पर प्लान नहीं है तो मैं तो फिल्म देखने जरूर जाऊंगा,उन्ही के साथ खड़ी तब्बू ने इस बात पर चुटकी लेते हुए कहा की मेरा भी वैलेंटाइन पर कोई प्लान नहीं है। उसके बाद लाइन में आदित्य कपूर खड़े थे जिन्होंने कहा मेरा कुछ पक्का नहीं है हो भी सकता यहां उनका इशारा श्रद्धा कपूर की तरफ था हम सभी इसी बात को जानते हैं।

इसके बाद कैटरीना कैफ जबतक की कुछ रणबीर के साथ वैलेंटाइन प्लान के बारे में बताती उनके एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान ने जलन के मारे टॉपिक ही बदल दिया। सलमान ने फैंस को 12 फ़रवरी को फिल्म देखने के लिए अपील की।

अगली स्लाइड में देखिये सलमान ने कैसे किया कैटरीना से अपने प्यार का इजहार:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन