1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर ने दी पार्टी, कैटरीना को नहीं मिला न्यौता

रणबीर ने दी पार्टी, कैटरीना को नहीं मिला न्यौता

 Published : Jan 22, 2016 10:02 pm IST,  Updated : Jan 22, 2016 10:03 pm IST

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच की दूरियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। समय के साथ-साथ इन दोनों के बारें में कुछ नया सुनने को मिल ही जाता है।

katrina- India TV Hindi
katrina

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच की दूरियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। समय के साथ-साथ इन दोनों के बारें में कुछ नया सुनने को मिल ही जाता है। हाल ही में खबर आ रही है कि रणबीर ने एक पार्टी रखी जिसमें उन्होंने कैट को न्यौता नहीं दिया।

इसे भी पढ़े:- रणबीर-कैटरीना के ब्रेकअप पर ऋषि कपूर का चौंकाने वाला बयान

खबरों की माने तो हाल ही में रणबीर ने अपने लिए एक नया घर लिया है। जिसकी पार्टी मे कैटरीना शामिल नहीं हुई। इस पार्टी में रणबीर ने कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया गया था। साथ ही रणबीर अपने बॉडीगार्ड के साथ देर रात वॉक पर भी निकले थे। कैट के पार्टी में मौजूद न होना इस बात को

खबरों की मानें तो रणबीर और कैटरीना लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद रणबीर, कैट का घर छोड़कर अपनी मां नीतू कपूर के साथ शिफ्ट हो गए। वही कैटरीना अब भी सिल्वर सैंड के पेंटहाउस में रहती है, जिसे उन्होंने और रणबीर ने मिलकर लिया था। हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात नहीं की है।

कैट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ के प्रचार में काफी व्यस्त हैं इस फिल्म में कैट के साथ आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खबरों की मानें आदित्य इनके रिश्ते को ठीक करने की कोशिश लगे हुए हैं।

कैटरीना से जब ‘फितूर’ की प्रेस कांफ्रेंस में उनके और रणबीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात का घुमाकर जबाव देते हुए बातों को नज़र अंदाज कर दिया और कहा कि, “लोगों को उनके काम से मतलब होना चाहिए। अभी फितूर के बारे में पूछे तो अच्छा होगा।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन