A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान अब नहीं रहेंगे सिंगल, इस दिन करेंगे लूलिया से शादी

सलमान अब नहीं रहेंगे सिंगल, इस दिन करेंगे लूलिया से शादी

सलमान खान के अफेयर्स की खबरें तो मीडिया में खूब आई हैं। लेकिन अब उनकी शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है।

salman
- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के अफेयर्स की खबरें तो मीडिया में खूब आई हैं। उनका कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन रहा है कई लड़कियों के साथ तो बात शादी तक भी पहुंची थी लेकिन हमेशा किसी न किसी वजह से सलमान का रिश्ता टूट ही जाता था। लेकिन अब लगता है कि सलमान खान ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि इस साल वह शादी कर ही लेंगे। इतना ही नहीं अब तो उनकी शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। दरअसल सलमान का नाम पिछले काफी वक्त से रोमानियन मॉडल लूलिया वेंतूर के साथ जुड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से इनकी शादी की खबरें भी सुर्खियों में छाई हुई हैं।

इसे भी पढ़े:- रोमानिया के सुपरस्टार से तलाक के बाद अब बॉलीवुड से दबंग से नाता जोड़ेंगी लूलिया

अब खबर आई है कि सलमान खान इसी साल के अंत में 27 दिसंबर को लूलिया के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ये वाकई सलमान के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनके परिवार, दोस्तों के अलावा दबंग खान के फैंस भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस तारीख में खास बात यह है कि वह 27 दिसंबर को ही सलमान खान का जन्मदिन भी है।

सलमान खान और लूलिया की मुलाकात फिल्म 'एक था टाइगर' के दौरान ही हुई थी। यहीं पर ही इनकी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती चली गईं दोनों अब एक दूसरे के इतने करीब हो गए हैं बात शादी तक आ पहुंची है। इन दोनों को कई बार साथ में वक्त बिताते हुए देखा जा चुका है। लूलिया कई बार सलमान के परिवार के साथ भी नजह आ चुकी हैं।

Latest Bollywood News