1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोमानिया के सुपरस्टार से तलाक के बाद अब बॉलीवुड से दबंग से नाता जोड़ेंगी लूलिया

रोमानिया के सुपरस्टार से तलाक के बाद अब बॉलीवुड से दबंग से नाता जोड़ेंगी लूलिया

 Published : May 17, 2016 04:49 pm IST,  Updated : May 17, 2016 04:49 pm IST

सलमान खान पिछले काफी दिनों से रोमानियन मॉडल लूलिया वेंतूर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों को लेकर यह भी खबर आई थी...

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पिछले काफी दिनों से रोमानियन मॉडल लूलिया वेंतूर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों को लेकर यह भी खबर आई थी कि सलमान और लूलिया इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लूलिया के बारे में यह बात तो सब जानते ही हैं कि उनकी एक बार पहले भी शादी हो चुकी है। हाल ही में लूलिया कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पहले पति मारियस मोगा के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें उस समय वायरल हुई हैं जब सलमान और लूलिया की शादी की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं।

इसे भी पढ़े:- प्रीति के वेडिंग रिसेप्शन में लूलिया संग दिखे सलमान

लूलिया और सलमान खान को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में इन दोनों को प्रीति जिंटा के वेडिंग रिसेप्शन में भी साथ देखा गया था। इस पार्टी में प्रीति के बाद सभी की नजरें इन दोनों पर टिकी हुई थीं। सलमान और लूलिया की मुलाकात फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसी के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और अब बात शादी तक पहुंच चुकी है।

लूलिया ने पहले रोमानिया के सुपरस्टार मारियस मोगा के साथ शादी की थी। लेकिन कुछ वक्त के बाद ही इन दिनों का तलाक हो गया। खबरों की मानें तो इस दोनों का रिश्ता केवल 4 साल तक ही चला इसके बाद इन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन तस्वीरों में लूलिया और मारियस एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन