1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 15 साल के लड़के की फेरारी पर फिदा हुए सलमान, वीडियो वायरल

15 साल के लड़के की फेरारी पर फिदा हुए सलमान, वीडियो वायरल

राशेज दुबई में रहने वाले 15 साल की उम्र तक के लड़कों में सबसे अमीर हैं। राशेज के पिता मुगल सैफ अहमद बेल्हसा एक बिजनेसमेन हैं।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का लास्ट शेड्यूल यूएई में शूट हो रहा है। यूएई में सलमान को एक ऐसी चीज दिख गई जिसे देखकर सलमान की निगाहें थम गई। सलमान ने यहां 15 साल के लड़के राशेज बेल्हसा की कस्टमाइज फेरारी को देखा और उसे काफी देर तक देते रहे।

बता दें कि राशेज दुबई में रहने वाले 15 साल की उम्र तक के लड़कों में सबसे अमीर हैं। राशेज के पिता मुगल सैफ अहमद बेल्हसा एक बिजनेसमेन हैं और उन्होंने ही अपने बेटे को ये गाड़ी गिफ्ट की थी। राशेज ने अपनी फेरारी को कस्टमाइज करके उसे और खूबसूरत बना लिया है।

सलमान ने जब ये फेरारी देखी तो वो रुककर उसे देखने लगे। राशेज ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें सलमान फेरारी देखते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान फेरारी का वीडियो भी फोन पर देखते नजर आए।

बता दें, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही ‘टाइगर जिंदा है’ इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर सलमान और कटरीना की खूबसूरत जोड़ी नजर आएगी।

Latest Bollywood News