1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के रिश्तेदार हैं पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, हाल ही में बने हैं बेटी के पिता

सलमान खान के रिश्तेदार हैं पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, हाल ही में बने हैं बेटी के पिता

 Published : Jun 22, 2017 08:33 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 08:36 pm IST

भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, सलमान खान और गौतम गंभीर आपस में रिश्तेदार हैं।

asfd- India TV Hindi
asfd

नई दिल्ली: भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, सलमान खान और गौतम गंभीर आपस में रिश्तेदार हैं। चौंक गए ना? लेकिन यह सच है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान और गौतम गंभीर का आपस में क्या रिश्ता है? चलिए आपकी जिज्ञासा को शांत करते हुए बता देते हैं कि सलमान और गौतम गंभीर का आपस में क्या रिश्ता है?

सामने आई एम एस धोनी की मृतक गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की तस्वीर

दरअसल गौतम गंभीर की छोटी बहन एकता की शादी आश्रय शर्मा से हुई है। आश्रय शर्मा सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा के भाई हैं। इस रिश्ते से गौतम गंभीर की बहन और सलमान की बहन दोनों देवरानी- जेठानी हैं। अब तो आप खुद ही समझ गए होंगे सलमान और गौतम गंभीर का आपस में क्या रिश्ता है।

sadf
sadf

आपको बता दें कि गौतम के पिता दीपक गंभीर का टेक्सटाइल बिजनेस है, जबकि मां सीमा हाउस वाइफ हैं। अर्पिता पिछले साल एक बेटे आहिल की मां बनी हैं। खबर आ रही है कि अर्पिता के पति आयुष को करण जौहर जल्द ही अपनी फिल्म से लॉन्च कर सकते हैं।

dsaf
dsaf

आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने साल 2011 में नताशा जैन से शादी की थी। इन दोनों के परिवार के बीच बीते 30 सालों से दोस्ती थी। 3 साल रिलेशनशिप के बाद गौतम ने नताशा से शादी कर ली। 21 जून को गौतम दूसरी बेटी के पिता बने हैं। साल 2014 में गौतम गंभीर की पहली बेटी आजीन का जन्म हुआ था।

इस फिल्म में दिखेगी एम एस धोनी की लव स्टोरी 

ट्यूबलाइट के छोटे कलाकार सलमान की सुल्तान को समझ बैठा दंगल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन