1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एम एस धोनी' की अधूरी लव स्टोरी इस फिल्म में होगी पूरी

'एम एस धोनी' की अधूरी लव स्टोरी इस फिल्म में होगी पूरी

 Published : Jun 22, 2017 04:23 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 04:23 pm IST

नीरज पांडे ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ नाम की एक फिल्म बनाई थी। अब धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड धोनी पर एक फिल्म बनाने जा रही हैं।

DHONI- India TV Hindi
DHONI

नई दिल्ली: नीरज पांडे ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ नाम की एक फिल्म बनाई थी। फिल्म में धोनी की जिंदगी की वो परतें खोली गईं जिससे हम अब तक अनजान थे। फिल्म में ज्यादातर तो उनके क्रिकेट करियर और संघर्ष की कहानी दिखाई गई थी। लेकिन फिल्म में धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की भी कहानी दिखाई गई थी। बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को हुआ हार्दिक पांड्या से प्यार, खुलेआम किया प्यार का इजहार

फिल्म में प्रियंका की कहानी बेहद सीमित रखी गई थी, लेकिन अब एक और फिल्म आ रही है जिसमें धोनी की गर्लफ्रेंड रह चुकी लक्ष्मी राय अभिनय करती दिखेंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट साहिल सलाथिया नजर आएंगे। साहिल इस फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक वो धोनी की तरह 7 नंबर की जर्सी पहनकर भी नजर आए थे। कहा जा रहा है कि साहिल धोनी का ही किरदार निभाएंगे, और इस फिल्म में लक्ष्मी अपना ही किरदार निभाएंगी। यानी इस फिल्म में धोनी की उस लव लाइफ के बारे में दिखाया जाएगा जो नीरज पांडे ने ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में नहीं दिखाया था।

DHONI
DHONI

आपको बता दें साल 2009 में धोनी और लक्ष्मी का अफ़ेयर कुछ समय तक चला था लेकिन आज भी ये अफ़ेयर लक्ष्मी का पीछा नहीं छोड़ रहा है। वो इस अफ़ेयर की ज़िक्र से ही इतना चिढ़ जाती हैं कि एक बार तो उन्होंने धोनी के साथ अपने संबंधों को एक ‘दाग़’ तक बता दिया।

DHONI
DHONI

मीडिया से बातचीत के दौरान लक्ष्मी ने कहा था, “मुझे यक़ीन हो गया है कि धोनी के साथ मेरा संबंध एक ऐसे दाग़ की तरह हो गया है जो जाकर नहीं दे रहा है। मुझे हैरानी होती है कि लोगों में अभी भी इस पर बात करने की ताक़त है। जब भी कभी टीवी चैनल्स धोनी के जीवन को खंगालते हैं, हमारे रिलेशन के बारे में ज़रुर बात करेंगे। मुझे तो सोचकर ही डर लगता है कि किसी दिन मेरे बच्चे इसे टीवी पर देखकर मुझसे इस बारे में पूछेंगे।”

लक्ष्मी ने कहा, “धोनी के बाद मेरे तीन-चार अफ़ेयर हो चुके हैं लेकिन लगता है किसी ने इन पर ध्यान नहीं दिया है।”

आगे पढ़ें, कहां हुई है फिल्म की शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन