1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को हार्दिक पांड्या से हुआ प्यार, खुलेआम किया इजहार

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को हार्दिक पांड्या से हुआ प्यार, खुलेआम किया इजहार

 Published : Jun 22, 2017 12:36 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 12:39 pm IST

चैंपियंस ट्रॉफी फ़ाइनल में पाकिस्तान के हाथों करारी शिकस्त बावजूद जिस खिलाड़ी की तूफानी पारी पर हमें गर्व हुआ वो थे 23 साल के हार्दिक पांड्या।

hardik pandya- India TV Hindi
hardik pandya

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी फ़ाइनल में पाकिस्तान के हाथों करारी शिकस्त बावजूद जिस खिलाड़ी की तूफानी पारी पर हमें गर्व हुआ वो थे 23 साल के हार्दिक पांड्या। हार्दिक ने 43 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली और लाखों लोगों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी जमकर हार्दिक पांड्या की तारीफ की। लेकिन बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस ने तो खुल्लमखुल्ला हार्दिक पांड्या को आई लव यू बोल दिया।

​सुष्मिता सेन को लेकर विक्रम भट्ट ने किया खुलासा 

जी हां, 41 साल की सुष्मिता सेन ने पांड्या की तारीफों के पुल बांध दिए। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता ने ट्विटर पर पांड्या की जमकर तारीफ की। सुष्मिता ने ट्विटर पर हार्दिक के 3 छक्कों को सेक्सी कहा और पांड्या को आई लव यू भी बोला।

इसके बाद सुष्मिता ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके हार्दिक की तारीफ की।

हार्दिक पांड्या की शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक की काफी तारीफ हुई। क्रिकेट फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक हर किसी ने पांड्या की तारीफ की।

लिफ्ट में हुआ सुष्मिता सेन का फोटोशूट

रणवीर सिंह, गौहर खान और अर्चना विजय जैसे कई कलाकारों ने पांड्या की खूब तारीफ की। सोनल चौहान, रितेश देमुख और सोफिया हयात जैसे कई सितारों ने भी ट्विटर पर हार्दिक के लिए ट्वीट किए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन