1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन को लेकर विक्रम भट्ट ने किया बड़ा खुलासा

सुष्मिता सेन को लेकर विक्रम भट्ट ने किया बड़ा खुलासा

 Published : Apr 09, 2016 05:41 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 05:43 pm IST

डायरेक्टर विक्रम भट्ट नेहाल ही में फिल्म के बारे में बात करते हुए विक्रम ने बताया कि उनका अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

sush- India TV Hindi
sush

नई दिल्ली: बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव गेम्स’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हाल ही में फिल्म के बारे में बात करते हुए विक्रम ने बताया कि फिल्म में उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ सीन भी दिखाए गए हैं। विक्रम ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इसी अफेयर की कुछ झलकियां फिल्म में देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया एक वक्त था जब मेरा सुष्मिता के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हुआ करता था। उन्हीं के कारण मेरा तलाक भी हुआ था। इन्हीं सबके चलते मैं बहुत परेशान था, मेरी आंखों के सामने मेरी पूरी जिंदगी घूमती रहती थी।

इसे भी पढ़े:-  लिफ्ट में हुआ सुष्मिता सेन का फोटोशूट

उन्होंने कहा, मुझे अच्छी तरह से याद है कि मैं बिल्डिंग के छठें फ्लॉर पर खड़ा था और नीचे देखकर सोच रहा था कि अगर मैं यहां से नीचे कूदता हूं तो क्या होगा? क्या इससे मेरी समस्याएं दूर हो जाएंगी? लेकिन मैंने नीचे छलांग नहीं लगाई और वापस आ गया।

फिल्म में पत्रलेखा, गौरव अरोड़ा और तारा एलिशा बैरी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में पर एक सीन फिल्माया गया है जिसमें वह खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए हाथ में चाकू लेकर खुद को काट लेता है।

विक्रम ने आगे कहा, उस वक्त सुष्मिता 20 साल की और वह 27 साल के हुआ करते थे। लेकिन सुष से अलग होने के बाद वह फिर कभी उनसे नहीं मिले और ये भी कह सकते हैं कि उन्होंने फिर कभी उनसे मिलने की कोशिश नहीं की।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन