1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामने आई धोनी की मृतक प्रेमिका प्रियंका झा की तस्वीर, फिल्म में दिशा पटानी ने निभाया था किरदार

सामने आई धोनी की मृतक प्रेमिका प्रियंका झा की तस्वीर, फिल्म में दिशा पटानी ने निभाया था किरदार

 Published : Jun 22, 2017 07:08 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 07:13 pm IST

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निर्देशक नीरज पांडे ने ‘एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ नाम की एक फिल्म बनाई थी। फिल्म में धोनी की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र हुआ था।

dhoni- India TV Hindi
dhoni

नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निर्देशक नीरज पांडे ने ‘एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ नाम की एक फिल्म बनाई थी। फिल्म में धोनी की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र हुआ था। ऐसा ही एक पहलू था धोनी की महबूबा प्रियंका झा का। फिल्म रिलीज होने से पहले बहुत कम लोग जानते थे कि धोनी की प्रियंका नाम की गर्लफ्रेंड भी थी।

फिल्म देखने के बाद हमें पता चला कि धोनी जब विदेश दौरे पर गए थे उस दौरान प्रियंका की एक्सीडेंट में मौत हो गई। फिल्म में धोनी की गर्लफ्रेंड का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने निभाया था। लोग फिल्म देखकर दिशा की खूबसूरती और सादगी के दीवाने हो गए, लेकिन लोगों के मन में धोनी की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड प्रियंका झा को देखने की ललक भी जाग उठी।

आज हम आपको उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड प्रियंका झा से रुबरु करा रहे हैं क्योंकि प्रियंका की तस्वीर पहली बार सामने आई है।

dhoni
dhoni

आपको बता दें एम एस धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका कियारा आडवाणी ने निभी थी।

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन