1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब 'ट्यूबलाइट' के नन्हें सुपरस्टार माटिन ने सलमान की 'सुल्तान' को कह दिया आमिर की 'दंगल'

जब 'ट्यूबलाइट' के नन्हें सुपरस्टार माटिन ने सलमान की 'सुल्तान' को कह दिया आमिर की 'दंगल'

 Published : Jun 22, 2017 07:23 pm IST,  Updated : Jun 23, 2017 10:55 am IST

सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' कल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इसी मौके पर फिल्म का प्रचार करने सलमान ट्यूबलाइट के फेसबुक पेज पर फिल्म के नन्हे सुपरस्टार माटिन रे के साथ लाइव आए।

salman khan- India TV Hindi
salman khan Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। अब यह फिल्म ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस देश और दुनियाभर के तमाम सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। इसी मौके पर फिल्म का प्रचार करने सलमान ट्यूबलाइट के फेसबुक पेज पर फिल्म के नन्हे सुपरस्टार माटिन रे के साथ लाइव आए, और अपने फैंस से सीधे रुबरू हुए।

फेसबुक के 'ट्यूबलाइट' के ऑफिशियल पेज पर गुरुवार की शाम को एक लाइव किया गया। जिसमें सलमान के साथ हमें इस फिल्म के छोटे सुपरस्टार 'माटिन रे टांगु' भी देखने को मिले। अरुणाचल के रहने वाले माटिन जितने छोटे हैं, उतने ही नटखट भी। उनका यह शरारतीपन हमें इस फेसबुक लाइव में भरपूर देखने को मिला।

salman khan
Image Source : PTIsalman khan

फेसबुक के इस लाइव में जब रिपोर्टर ने सलमान से पूछा कि फिल्म का नाम 'ट्यूबलाइट' ही क्यों रखा गया है तो उन्होनें जवाब देते हुए कहा कि फिल्म में उनका किरदार बेहद सीधा और स्लो है जिसकी वजह से सभी गांव वाले उन्हें फिल्म में इस नाम से बुलाते हैं।

इसके बाद जब रिपोर्टर ने माटिन से सवाल किया कि क्या उन्होनें सलमान की फिल्मों को देखा है? तो छोटे माटिन ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि 'एक तो दंगल देखा है' जिस बात को सुन कर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। जिसके बाद उन्होंने अपनी बात को ठीक करते हुए कहा 'मतलब सुल्तान, एक सुल्तान देखा है और बजरंगी भाईजान बस वो दोनों'। माटिन ने आगे कहा 'ठीक ही था वो मूवी।'

यहां देखिए, ये मजेदार वीडियो

माटिन से फिर से सवाल करते हुए जब रिपोर्टर ने फिर पूछा, अच्छा आपको सलमान के साथ काम कर के कैसा लगा? तो माटिन जवाब देते हैं कि 'अच्छा था, लेकिन मैं थक जाता था।''

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन