A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेंद्र सिंह धोनी हैं सलमान खान के फेवरेट क्रिकेटर, कहा- 'वो दबंग खिलाड़ी हैं'

महेंद्र सिंह धोनी हैं सलमान खान के फेवरेट क्रिकेटर, कहा- 'वो दबंग खिलाड़ी हैं'

सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर किच्चा सुदीप ने भी बताया कि उनके फेवरेट खिलाड़ी कौन हैं।

Salman Khan mahendra singh dhoni- India TV Hindi
सलमान खान ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया 'दबंग खिलाड़ी'

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान के पसंदीदा क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी हैं। स्टार स्पोर्ट्स के प्री-शो नेरोलेक क्रिकेट लाइव पर सलमान ने बल्लेबाज केदार जाधव के साथ अपने लगाव के बारे में बात की और बताया कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी की 'दबंग' शैली की कितनी तारीफ करते हैं।

सलमान ने कहा, "मैं केदार जाधव को व्यक्तिगत रूप से भी जानता हूं, वहीं मेरे पसंदीदा खिलाड़ी एमएस धोनी हैं। वह दबंग खिलाड़ी हैं।"

'दबंग 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, सलमान खान और सई मांजरेकर ने शेयर किया ये वीडियो

सलमान के साथ उनके सह कलाकार व दबंग की अगली कड़ी में खलनायक की भूमिका निभा रहे अभिनेता किच्चा सुदीप भी थे। इस दौरान सुदीप ने कहा, "मेरा पसंदीदा खिलाड़ी वो होता है, जो खेल वाले दिन अच्छा प्रदर्शन करता है।"

सलमान और सुदीप की 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर भी अहम भूमिका निभाती नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Related Video