1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दबंग 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, सलमान खान और सई मांजरेकर ने शेयर किया ये वीडियो

'दबंग 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, सलमान खान और सई मांजरेकर ने शेयर किया ये वीडियो

 Published : Dec 15, 2019 01:48 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 01:52 pm IST

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी हैं, जो रज्जो की भूमिका में नजर आएंगी। इसमें कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और पंकज त्रिपाठी शामिल हैं।

dabangg 3 advance booking start- India TV Hindi
'दबंग 3' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'दबंग 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर आप भी सलमान की मूवी रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, 'दबंग 3' की एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो गई है। 

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उनके साथ एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी नज़र आ रही हैं। बता दें कि एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई 'दबंग 3' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। 

Box Office Collection Day 2: 'मर्दानी 2', 'द बॉडी' और 'जुमांजी' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी हैं, जो रज्जो की भूमिका में नजर आएंगी। इसमें कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और पंकज त्रिपाठी शामिल हैं। ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन