1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुल्तान टीजर आउट: अखाड़े में सलमान ने दी पहलवान को पटखनी

सुल्तान टीजर आउट: अखाड़े में सलमान ने दी पहलवान को पटखनी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सलमान के फैंस लंबे समय से उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सलमान के फैंस लंबे समय से उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस टीजर में सलमान खान कुश्ती के मैदान में दूसरे पहलवान को चित करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान हरियाणा के पहलवान सुल्तान अली खान का किरदार निभा रहे हैं। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि इसके लिए सलमान ने काफी मेहनत की है।

इसे भी पढ़े:- शाहरुख को सताया ‘डर’, फोन पर सलमान से मांगेंगे मदद

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए सलमान ने अपने लुक्स पर काफी ध्यान दिया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी वजन भी बढ़ाया है। फिल्म में उन्हें बिल्कुल एक पहलवान की तरह भारी और फिट दिखना था।  खास फिल्म के लिए उन्होंने कुश्ती के दांव पेंच सीखे।

फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में वह भी पहलवान की भूमिका में दिखेंगी। लेकिन फिलहाल इस टीजर में अनुष्का की कोई झलक नहीं नजर आई। फिल्म के लिए अनुष्का ने भी कड़ी मेहनत की है। उन्होंने इसके लिए छह सप्ताह तक कड़ा प्रशिक्षण लिया है।

खबरों के अनुसार इस फिल्म में सलमान एक पिता के किरदार में भी नजर आने वाले हैं और फिल्म के क्लाइमेक्स में वह अपने ही बेटे के साथ लड़ते हुए दिखेंगे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म सुल्तान 8 जुलाई को रिलीज होगी।

अगली स्लाइड में देखे सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का टीजर:-

Latest Bollywood News