दुबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्य्स्त हैं जो अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। फिल्म ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसमें सलमान के साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में सलमान ने अनुष्का की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने अपनी सह-अभिनेत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि, वह बेहतरीन प्रतिभा की धनी हैं। अनुष्का के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने संवाददाताओं से कहा, "वह अच्छी हैं। प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का अनुभव हमेशा अच्छा होता है।" अनुष्का और सलमान पहली बार इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े:- सलमान की फिल्म ने बदले अनुष्का के हाव-भाव
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान पहलवान केसरी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है। अनुष्का भी फिल्म में पहलवान का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने छह सप्ताह तक कड़ा प्रशिक्षण लिया है।
यह पूछे जाने पर कि 'सुल्तान' की शूटिंग कैसी चल रही है, सलमान ने कहा, "कड़ी मेहनत की जा रही है।" बता दें फिल्म में सलमान खान एक पहलवान की तरह भारी और फिट दिखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अनुष्का और दबंग खान ने खास फिल्म के लिए कुश्ती के दांव पेंच सीखे हैं। फिल्म में सलमान ने एक पिता का किरदार भी निभाया है जो क्लाइमेक्स में अपने ही बेटे के साथ कुश्ती करते दिखेंगे।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 8 जुलाई को रिलीज हुई। इसी मौके पर शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' भी सिनेमाघरों में सलमान की इस फिल्म के टकराएगी।
Latest Bollywood News