1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की फिल्म ने बदले अनुष्का के हाव-भाव

सलमान की फिल्म ने बदले अनुष्का के हाव-भाव

 Published : Mar 11, 2016 05:15 pm IST,  Updated : Mar 11, 2016 06:12 pm IST

यशराज फिल्म की सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'सुल्तान' में उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वालीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म में पहलवान की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

anushka- India TV Hindi
anushka

मुंबई: यशराज फिल्म की सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'सुल्तान' में उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वालीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म में पहलवान की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा ने इसके लिए छह सप्ताह तक कठिन प्रशिक्षण लिया। अपने किरदार के प्रति अनुष्का के इस समर्पण को देखकर फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर काफी खुश हैं।

इसे भी पढ़े:- 'सलमान' के लिए कुश्ती के दांव-पेंच सीख रहीं हैं अनुष्का

फिल्म के सेट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अनुष्का ने नियमित तौर पर अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और इसके लिए उन्होंने कड़ा प्रशिक्षण भी लिया। अपने किरदार को सक्षम बनाने के लिए अभिनेत्री ने एक पहलवान की जीवनशैली को भी अपनाया है।

अनुष्का के प्रयासों की तारीफ करते हुए जफर ने अपने बयान में कहा, "छह सप्ताह के पहलवानी कार्यक्रम के दौरान अनुष्का ने जिस मेहनत से प्रशिक्षण लिया है, उससे उनके हाव-भाव में बड़ा बदलाव आया है।"

अनु्ष्का के प्रशिक्षक जगदीश कालिरमन ने भी अनुष्का की काफी तारीफ की। जगदीश ने कहा, "पहलवानी काफी मुश्किल है, फिर भी वह काफी आश्वस्त हैं और हमेशा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन देने की कोशिश की है। उन्होंने हमारे सिखाए हर तरीके को बारीकी से समझा और सीखा।" उन्होंने कहा, "जब लोग इस फिल्म को देखेंगे, तो उन्हें इसमें अनुष्का की मेहनत नजर आएगी।"

अनुष्का ने हाल ही में टेविट्र पर दो तस्वीरें शेयर की हैं इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "इन सभी अमेजिंग टीचर्स का शुक्रिया जिनसे मुझे 6 सप्ताह तक रेसलिंग की ट्रेनिंग मिली।" फिल्म में सलमान खान हरियाणा के एक पहलवान केसरी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन