1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सलमान' के लिए कुश्ती के दांव-पेंच सीख रहीं हैं अनुष्का

'सलमान' के लिए कुश्ती के दांव-पेंच सीख रहीं हैं अनुष्का

 Published : Feb 11, 2016 05:41 pm IST,  Updated : Feb 11, 2016 06:17 pm IST

फिल्म 'सुल्तान' में सुपरस्टार सलमान खान के साथ मंच साझा कर रहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इसी फिल्म के लिए कुश्ती सीख रही हैं। अनुष्का ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की।

anushka- India TV Hindi
anushka

मुंबई: फिल्म 'सुल्तान' में सुपरस्टार सलमान खान के साथ मंच साझा कर रहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा  कुश्ती के दांव-पेंच सीख रही हैं ताकि वो सलमान की इस फिल्म में अपने किरदार के साथ इंसाफ कर पाएं। अनुष्का फिल्म सुल्तान में सलमान की हिरोइन लगने के लिए इन दिन जीतोड़ मेहनत कर रही हैं। अनुष्का ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह कुश्ती के मैदान में नजर आ रही हैं। इसमे वह नीले रंग की टी-शर्ट और शार्ट्स पहने हुए हैं। गौरतलब है कि सलमान खान फिल्म सुल्तान में पहलवान की भूमिका में हैं।

इसे भी पढ़े:- OMG अनुष्का शर्मा ने क्यों जड़ा सलमान को जोरदार थप्पड़?

तस्वीर का शीर्षक अभिनेत्री ने लिखा, "न दर्द, न फायदा सिर्फ 'सुल्तान' के लिए कुश्ती का प्रशिक्षण।" फिल्म में अनुष्का पहली बार एक रेसलर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। वह अपने इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं।

anushka
anushka

काफी दिनों से फिल्म में सलमान के लुक का खुलासा किया जा रहा था। कुछ दिन पहले आए एक लुक में वह क्लीन शेव दिख रहे थे और इसके बाद जारी किए गए एक लुक में वह कुश्ती के मैदान में दिखाई दे रहे थे। जिसमें उनके नाक से खून निकलता और माथे पर पसीना दिखाई दे रहा था।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। फिल्म में सलमान खान पहलवान केसरी के किरदार में नजर आएंगे, इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है साथ ही वह काफी मेहनत भी कर रहे हैं। खबरों के अनुसार इस फिल्म में सलमान एक पिता के किरदार में भी नजर आने वाले हैं। और फिल्म के क्लाइमेक्स में वह अपने ही बेटे के साथ लड़ते हुए दिखेंगे।

anushka
anushka

फिल्म में रणदीप हुड्डा और साध भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन