1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की ट्यूबलाइट का टीजर देखने के लिए हो जाइए तैयार !

सलमान खान की ट्यूबलाइट का टीजर देखने के लिए हो जाइए तैयार !

सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। आखिरकार 'ट्यूबलाइट' का टीजर रिलीज होने वाला है। जी हां, भाईजान सलमान ने ट्विटर पर इसकी घोषणा भी कर दी है।

salman- India TV Hindi
Image Source : PTI salman

मुंबई:  सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। आखिरकार 'ट्यूबलाइट' का टीजर रिलीज होने वाला है। जी हां, भाईजान सलमान ने ट्विटर पर इसकी घोषणा भी कर दी है।

सलमान ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "कहीं जा नहीं रहा हूं, आपके पास हूं। सिर्फ पांच दिनों में, 'ट्यूबलाइट' का टीजर पांच दिनों में।"

सलमान ने फिल्म की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह ट्रेन में बैठे नजर आ रहे हैं।

'बजरंगी भाईजान', 'एक था टाइगर' जैसी हिट फिल्में देने के बाद सलमान और कबीर 'ट्यूबलाइट' के साथ तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। इसमें सलमान के छोटे भाई सोहेल खान और चीनी स्टार झू झू जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इसके लिए विशेष प्रस्तुति दे रहे हैं।

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी अगली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के लिए मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका को छोड़कर विदेशी वितरण के अधिकार हासिल किए हैं। विदेशी क्षेत्र में सलमान खान फिल्म्स का वाईआरएफ के साथ यह पहला सहयोग है।

Latest Bollywood News