1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धड़ल्ले से बिक रही है ‘बाहुबली 2’ की ब्लैक टिकटें, सिनेमाघरों में स्टूल लगाकर फिल्म देख रहे हैं दर्शक

धड़ल्ले से बिक रही है ‘बाहुबली 2’ की ब्लैक टिकटें, सिनेमाघरों में स्टूल लगाकर फिल्म देख रहे हैं दर्शक

 Published : Apr 30, 2017 07:51 am IST,  Updated : Apr 30, 2017 07:52 am IST

हर कोई यह जानना चाहता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन यह जानने के लिए दर्शक इतने पागल हो जाएंगे इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

1- India TV Hindi
1 Image Source : PTI

नई दिल्ली: हर कोई यह जानना चाहता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?  लेकिन यह जानने के लिए दर्शक इतने पागल हो जाएंगे इसका अंदाजा किसी को नहीं था। दिल्ली के सिनेमाघर में फिल्म की टिकट 2400 रुपये तक मिल रही है, वहीं मुंबई के सिंगल थियेटर्स में 'बाहुबली 2' की ब्लैक टिकटें बेची जा रही हैं।

​मुंबई में 3 सिनेमाघरों के मालिकों को गिरफ्तार किया गया है, जो मनमाने दामों पर फिल्म की टिकटें बचे रहे थे। ब्लैक टिकटें बेचने के आरोप में पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार लोगों के कब्जे से पुलिस ने सैकड़ों ब्लैक टिकटें बरामद की हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ब्लैक टिकटों की मार्केटिंग में थियेटर मालिक भी मिले हुए हैं। आलम यह है कि लोग 4 गुना पैसे देकर फिल्म की टिकट खरीद रहे हैं। सोचिये बड़े शहरों में यह हाल है तो छोटे शहर के सिंगल थियेटर्स के क्या हाल होंगे?

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के न्यू नरेंद्र सिनेमाघरों में जब शो हाउसफुल हो गया तो दर्शक शोर मचाने लगे, थियेटर मालिक ने कह दिया अगर आपको फिल्म देखनी है तो स्टूल लेकर आइए, फिर क्या बाहुबली 2 के दीवाने दर्शक स्टूल लेकर सिनेमाघर पहुंच गए, और पूरी फिल्म स्टूल में बैठकर देखी। 

बाहुबली 2 ने रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड बना लिए थे, और फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 121 करोड़ की बंपर कमाई करके सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। माना जा रहा है कि तीन दिन में फिल्म की कमाई 300 करोड़ के पार हो जाएगी।

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली द कन्क्लूजन में प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गूबाती मुख्य किरदारों में हैं। वहीं राम्या कृष्णन और सत्यराज भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन