1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG सलमान ने अपने बॉडीगार्ड को सबके सामने जड़ा थप्पड़!

OMG सलमान ने अपने बॉडीगार्ड को सबके सामने जड़ा थप्पड़!

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। वह हमेशा ही कुछ न कुछ ऐसा कर ही देते है जिससे सुर्खियों में छा जाते हैं। अब हाल में ही सलमान ने फिर से ऐसा ही कुछ कर दिया है।

salman - India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। वह हमेशा ही कुछ न कुछ ऐसा कर ही देते है जिससे सुर्खियों में छा जाते हैं। अब हाल ही में सलमान ने फिर से ऐसा ही कुछ कर दिया है। उन्होंने अपने ही बॉडीगार्ड को सबके सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

इसे भी पढ़े:- सलमान ने फिर किया कैटरीना को सरप्राइज़्ड, जानें कब और कहां?

दरअसल मौका था प्रीति जिंटा की बर्थ डे का सलमान ने अपनी दोस्त प्रीति के लिए एक पार्टी रखी थी। खबरों के अनुसार डिनर के बाद सलमान, प्रीति और सुजैन खान को उनकी गाड़ी तक छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ मीडिया कर्मी उनकी ओर बढ़ने लगे और कभी सललमा के बॉडीगार्ड ने मीडिया कर्मियों को पीछे की ओर धक्का दिया। ये सब देखकर सलमान खान को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपने बॉडीगार्ड को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने कैमरामैन से भी आग्रह किया कि वह जगह उनका पीछा न करें।

वैसे ये पहली बार नहीं हुआ है जब सलमान ने किसी को थप्पड़ मारा है इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड निर्देशक सुभाष घई को भी थप्पड़ मार दिया था। लेकिन पिता सलीम खान के कहने पर उन्होंने बाद में उनसे माफी भी मांग ली थी।

सलमान को बॉलीवुड में कई लोगों का गॉडफादर माना जाता है। उनके बारे में ये भी कहा जाता है कि वह सभी की मदद करने के लिए सबसे आगे रहते हैं। वह लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। जहां एक तरफ लोग उनसे प्यार करते है उनकी इज्जत करते हैं वहीं दूसरी तरफ सभी कहीं न कहीं उनके गुस्से से डरते भी हैं।

Latest Bollywood News