1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लूलिया वेंतूर के साथ इस जगह देखे गए सलमान खान

लूलिया वेंतूर के साथ इस जगह देखे गए सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और रोमानियन टीवी प्रेजेंटर लूलिया वेंतूर के अफेयर्स की खबरें आए दिन मीडिया में छाई रहती हैं। एक बार फिर से ये दोनों अपने इस रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और रोमानियन टीवी प्रेजेंटर लूलिया वेंतूर के अफेयर्स की खबरें आए दिन मीडिया में छाई रहती हैं। एक बार फिर से ये दोनों अपने इस रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। खबरों के अनुसार सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया के साथ दुबई में वक्त बिता रहे हैं। सलमान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जिसमें से एक तस्वीर में लूलिया किसी को गले लगाकर किस (Kiss) किस करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उस व्यक्ति का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा, लेकिन खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में वह सलमान खान को किस कर रही हैं।

इसे भी पढ़े:-सलमान से मिलने चोरी-छिपे पहुंची लूलिया, आखिर क्यों?

इससे पहले भी शेयर की गई तस्वीरों में सलमान के साथ एक लड़की खड़ी दिखाई दे रही है। लेकिन उस तस्वीर में लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा था। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि ये लड़की और कोई नहीं बल्कि लूलिया वंतूर ही हैं। हालांकि सलमान और लूलिया में से किसी ने भी अभी इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है।

इन दोनों ने भले ही मीडिया के सामने के अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की है, लेकिन खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी संजीदा हैं। लूलिया को आए दिन सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में देखा जाता है। वह कई बार सलमान के परिवार के साथ भी वक्त बिताती हुई देखी जाती हैं।

अगली स्लाइड में देखिए बाकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News