मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और रोमानियन टीवी प्रेजेंटर लूलिया वेंतूर के अफेयर्स की खबरें आए दिन मीडिया में छाई रहती हैं। एक फिर से ये दोनों अपने इस रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार हाल ही में लूलिया ने सलमान खान को एक खूबसूरत सा सरप्राइज दिया है। दरअसल सलमान खान इन दिनों अपनी आगमी फिल्म सुल्तान की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। ऐसे में लूलिया अपनी नीले रंग की BMW कार में जा पहुंची उनकी फिल्म में सेट पर। वहां वह सलमान से मिले बिना सीधा पहुंच गईं मॉनिटर रूम में और वो डायरेक्टर के साथ बैठ कर सलमान की परफोर्मेंस देखने लगीं। इतना ही नहीं वह उनकी परफोर्मेंस से काफी प्रभावित भी हुईं।
इसे भी पढ़े:- सलमान करेंगे शादी, मिसेज सलमान खान का फैंस को रहेगा इंतजार?
मजेदार बात तो यह है कि सलमान को इसकी कोई जानकारी ही नहीं थी कि लूलिया उनकी फिल्म के सेट पर मौजूद हैं। सलमान और लूलिया ने कभी भी मीडिया के सामने के अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की है, लेकिन खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी संजीदा हैं। लूलिया को आए दिन सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में देखा जाता है। वह कई बार सलमान के परिवार के साथ भी वक्त बिताती हुई देखी जाती हैं।
वैसे जब से सलमान खान को कोर्ट से राहत मिली है तब से उनके फैंस में उनकी शादी को लेकर उत्साह बना हुआ है। अब वह सभी आरोपो से बरी हो गए तो उम्मीद है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन सूत्रों के अनुसार इन दिनों सलमान और कैटरीना के बीच बढ़ती नजदीकियां लूलिया की परेशानी का कारण बनी हुई हैं।