1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान करेंगे शादी, मिसेज सलमान खान का फैंस को रहेगा इंतजार?

सलमान करेंगे शादी, मिसेज सलमान खान का फैंस को रहेगा इंतजार?

 Written By: Rajesh Yadav
 Published : Dec 30, 2015 11:56 am IST,  Updated : Dec 31, 2015 12:21 pm IST

साल 2016 बॉलीवुड के लिए बेहद हॉट और बिंदास के साथ ही रंगारंग रहने वाला है। सबसे पहली बात तो यह है कि इस साल लगभग सभी बड़े सुपर सितारों की फिल्‍म आने वाली हैं।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: साल 2016 बॉलीवुड के लिए बेहद हॉट और बिंदास के साथ ही रंगारंग रहने वाला है,इसकी दो खास बातें है सबसे पहली बात तो यह है कि इस साल लगभग सभी बड़े सुपर सितारों की फिल्‍म आने वाली हैं। दूसरी सबसे खास बात है इस साल सलमान खान विवाह कर सकते हैं। अब इस बात की आधिकारिक घोषणा तो खान परिवार ने नहीं की है लेकिन पिछले साल सलमान खान ने इस बात के कुछ संकेत जरूर दिए थे कि वे आने वाले साल 2016 में विवाह कर सकते हैं।

50 के सलमान अब नहीं तो आखिर कब ?

सलमान खान 50 साल के हो चुके हैं और उम्‍मीद की जा रही है कि इस नए साल में सलमान विवाह कर सकते हैं।हालांकि सलमान के मन में क्‍या चल रहा है यह तो खुद सलमान ही बता सकते हैं,हालांकि जिस तरह से अपने जन्‍मदिन पर उन्‍होंने बॉलीवुड की तमाम नायिकाओं से लूलिया वंतूर से परिचय कराया उससे भी लोग उनकी इस नई दोस्‍त को लेकर कयास लगा रहे हैं। सलमान अभी तक विवाह के सवाल पर कहते थे कि हिट एंड रन का केस चल रहा है शादी कर लूं और कल को इस मामले में सजा हो जाए तो परिवार और बच्‍चों का क्‍या होगा? हिट एंड रन केस में अदालत से बरी हो जाने के बाद सलमान खुश है और उम्‍मीद की जा रही है कि वह आने वाले साल में अपनी मनपंसद लड़की के साथ विवाह कर लेंगे।

मिसेज सलमान लूलिया वंतूर नहीं तो कौन ?
क्‍या सलमान खान साल 2016 में विवाह करेंगे ? अगर इस सवाल का जवाब हां है तो हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर मिसेज सलमान कौन ? क्‍या वह लूलिया वंतूर होंगी जिनके साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है और जिनका परिचय उन्‍होंने बॉलीवुड की अन्‍य अभिनेत्रियों के साथ अपने जन्‍मदिन पर कराया। या फिर लूलिया वंतूर केवल सलमान की अच्‍छी दोस्‍त भर हैं? ऐसे में यह सवाल सबके मन में है कि आखिर साल 2016 में मिसेज सलमान के रूप में कौन सा चेहरा सामने आता है अब इसका बेहतर जवाब तो या तो खुद सलमान खान जानते हैं या फिर साल 2016 का आने वाला वक्‍त ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन