1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: 'ट्यूबलाइट' की मेकिंग देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

VIDEO: 'ट्यूबलाइट' की मेकिंग देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया जिसके बाद फैंस में फिल्म को देखने के लिए बेसब्री बढ़ गई है।

tubelight- India TV Hindi
tubelight

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया जिसके बाद फैंस में फिल्म को देखने के लिए बेसब्री बढ़ गई है। वैसे इस उत्सुकता और ज्यादा बढ़ाते हुए हम आपके सामने एक फिल्म से जुड़ा एक और वीडियो पेश करने जा रहे हैं। वैसे तो आप सभी जानते होंगे कि किसी फिल्म को बनाते हुए फिल्म से जुड़ी पूरी टीम शूटिंग सेट पर काम भी करती है और आराम भी, हंसना-रोना सब यहीं होता। आज हमको सलमान की 'ट्यूलाइट' का मेकिंग वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

इसमें सलमान खान अपने सह-कलाकारों के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान भी इन सीन्स को देखकर खूब हंसे। गौरतलब है कि 'ट्यूबलाइट' में सलमान और कबीर खान ने तीसरी बार काम साथ काम किया है। इससे पहले ये दोनों 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' में भी साथ काम कर चुके हैं। इनकी जोड़ी की पिछली दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से खूब सराहना भी हासिल हुई थी।

बता दें कि इस फिल्म में सलमान के साथ चीन की अभिनेत्री और सिंगर झू झू भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सैफ का चौंकाने वाला खुलासा, अमृता सिंह देती थीं मेरी मां और बहन को गालियां

Latest Bollywood News