1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ का चौंकाने वाला खुलासा, अमृता सिंह देती थीं मेरी मां और बहन को गालियां

सैफ का चौंकाने वाला खुलासा, अमृता सिंह देती थीं मेरी मां और बहन को गालियां

 Published : May 23, 2017 01:47 pm IST,  Updated : May 23, 2017 01:47 pm IST

सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह का तलाक हुए 10 साल हो गया है। शायद ही कभी ऐसा होता है जब ये दोनों अपने तलाक के बारे में मीडिया से बाते करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों सैफ का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने

saif Amrita- India TV Hindi
saif Amrita

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह आज बेशक अपनी-अपनी जिंदगी में सुखी हैं। इनका तलाक हुए 10 साल हो गया है। शायद ही कभी ऐसा होता है जब ये दोनों अपने तलाक के बारे में मीडिया से बाते करते हुए नजर आते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों कभी एक दूसरे के बारे में कुछ गलत कहते हुए भी नहीं देखे जाते। लेकिन इन दिनों  सैफ का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने 2005 में टेलिग्राफ को दिए साक्षात्कार में अपने और अमृता के रिश्ते में आई दूरी का खुलासा किया है। वैसे उन्होंने अपनी निजी जिंदगी की बातों से पर्दा उठाया है वह किसी को भी हैरान कर सकती हैं। दरअसल उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया है कि अमृता उनके परिवार के साथ बहुत गलत बर्ताव किया करती थीं।

उन्होंने इंटरव्यू में बताया, "बहुत बुरा लगता है जब बार-बार आपको ये जताया जाता है कि आप बिलकुल बेकार हैं, हर वक्त आपकी मां और बहन को गालियां दी जाती हैं। मैं लंबे समय तक इस दौर से गुज़रता रहा हूं।" अपने तलाक की रकम के बारे में भी बताते हुए सैफ ने कहा था कि, 'तलाक के बाद मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपये देने थे जिसमें से मैंने करीब 2.5 करोड़ रुपये पहले ही दे उन्हें दे दिए थे। इसके अलावा जब तक मेरा बेटा 18 साल का नहीं हो जाता तब तक मैं हर महीने 1 लाख रुपया भी देता रहूंगा। मैं कोई शाहरुख खान नहीं हूं और मेरे पास इतना पैसा भी नहीं है। मैंने अमृता से वादा भी किया है कि मैं पूरी रकम चुका दूंगा और आगे भी अपनी अंतिम सांस तक देता रहूंगा।'

उन्होंने आगे कहा, "मैंने जो भी पैसा विज्ञापन, स्टेज शो और फिल्मों से कमाया है वह उसे अपने बच्चों के लिए दे दिया। मेरे पास कोई पैसा नहीं है और मेरा घर भी अमृता और बच्चों के लिए है।" राजामौली की 'बाहुबली 2' देख ए.आर. रहमान ने कह डाली ये बात

अगली स्लाइड में भी देखें टेलिग्राफ की कॉपी:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन