मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अगर छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हो तो यह अपने आप बड़ी बात होती है। अब वह आगामी जी सिने अवार्ड्स भी शामिल होने वाले हैं। इस पुरस्कार समारोह में अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट भी अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगाएंगे। आयोजकों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "बॉलीवुड के भाईजान इस समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगे और अपनी दमदार प्रस्तुति भी देंगे। दर्शकों को हालांकि, अधिक जानकारियों को लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। हम इस खबर को साझा कर खुश हैं कि सलमान को इस समारोह में थिरकते देखा जाएगा।"
सलमान की फिल्म 'सुल्तान' इस समारोह के नौ वर्गो में अन्य फिल्मों के साथ पुरस्कार हासिल करने की दौड़ में शामिल है। इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का वर्ग भी है। बयान में कहा गया कि इस समारोह में प्रशंसकों को आलिया और वरुण की जोड़ी की दमदार प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी।
सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं आलिया और वरुण अपनी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। जी सिने अवार्ड्स-2017 का आयोजन 11 मार्च को होगा और इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल 'जी सिनेमा' पर आयोजन की तारीख के अगले दिन होगा।
Latest Bollywood News