1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जन्मदिन से एक दिन पहले अक्षय ने दिया अनुपम खेर को खास संदेश

VIDEO: जन्मदिन से एक दिन पहले अक्षय ने दिया अनुपम खेर को खास संदेश

 Published : Mar 06, 2017 04:31 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 04:31 pm IST

अनुपम खेर मंगलवार को अपना 62वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। अनुपम का जन्म 7 मार्च 1955 को हुआ था। वह अब तक 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके जनमदिन के इस मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने उन्हें बधाई दी है। अक्षय ने...

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर मंगलवार को अपना 62वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। अनुपम का जन्म 7 मार्च 1955 को हुआ था। वह अब तक 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके जनमदिन के इस मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने उन्हें बधाई दी है। खिलाड़ी कुमार ने बॉलीवुड मंझे हुए अभिनेता अनुपम खेर को एक खास ट्विटर संदेश के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अक्षय ने खेर के लिए उनके जन्मदिन से एक दिन पहले पार्टी का आयोजन किया। खेर मंहलवार 7 मार्च को 62 साल के होने जा रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू भी मौजूद थीं। खेर इन दिनों आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं इस फिल्म उनके साथ एक बार फिर अक्षय और तापसी भी नजर आने वाले हैं। इससे पहले यह तिकड़ी साल 2015 में आई फिल्म ‘बेबी’ में साथ काम कर चुकी है। इस फिल्म में खेर ने ओम प्रकाश शुक्ला का किरदार अदा करते हुए नजर आए थे।

अक्षय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें खेर केक काटते हुए दिख रहे हैं। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, “एक टीम जो साथ खाती है, साथ रहती है।“ खिलाड़ी कुमार और खेर कई फिल्मों जैसे ‘स्पेशल 26’, ‘द शौकीन्स’, ‘हे बेबी’ और ‘जान-ए-मन’ में साथ काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन