1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर को पिता बनने की बधाई देते हुए शाहरुख खान ने कही ये बात

करण जौहर को पिता बनने की बधाई देते हुए शाहरुख खान ने कही ये बात

 Published : Mar 06, 2017 03:55 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 03:55 pm IST

करण जौहर हाल ही में सेरोगेसी की मदद से 2 जुड़वा बच्चों रूही और यश के पिता बने हैं। इससे उनके करीबी मित्र और सुपरस्टार शाहरुख खान बेहद खुश हैं। किंग खान ने करण को पिता बनने के लिए बधाई दी है।

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड के फिल्मकार करण जौहर हाल ही में सेरोगेसी की मदद से 2 जुड़वा  बच्चों रूही और यश के पिता बने हैं। इससे उनके करीबी मित्र और सुपरस्टार शाहरुख खान बेहद खुश हैं। किंग खान ने करण को पिता बनने के लिए बधाई दी है। शाहरुख ने रविवार को एनजीओ मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के चैरिटी फैशन शो में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कपड़ों में रैंप वॉक किया। इस मौके पर शाहरुख ने कहा कि वह करण को स्वस्थ और खुश रहने की शुभकामनाएं देते हैं। अभिनेता ने इसे निजी पल बताया।

शाहरुख कहते हैं, "यह बेहद निजी है क्योंकि मैं भी इस पल से गुजर चुका हूं, इसलिए हमें निजता का सम्मान करते हुए इस मसले को छोड़ देना चाहिए। हम बाद में प्यार, खुशियों का जश्न मनाएंगे।" करण ने रविवार को सरोगेसी के जरिए बेटी रूही और बेटे यश का पिता बनने की घोषणा की थी। शाहरुख भी सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम के पिता बने थे।

शाहरुख ने शबाना आजमी द्वारा आयोजित फैशन शो में रैंप वॉक करने का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि वह यह अवसर देने के लिए शबाना और मनीष का शुक्रिया अदा करते हैं, यह दिल को छू लेने वाला और बेहद बढ़िया पहल है। चिकनकरी कढ़ाई वाला काला और सफेद कुर्ता पहने हुए अभिनेता बेहद आकर्षक दिख रहे थे।

शाहरुख फिलहाल इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' में अनुष्का शर्मा के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में वह एक गाइड की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता का किरदार फिल्म 'गाइड' में देव आनंद के किरदार से प्रेरित माना जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन