1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शो के दौरान कपिल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

शो के दौरान कपिल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

 Published : Mar 06, 2017 12:17 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 12:17 pm IST

लंबे वक्त से सितारे मरने के बाद अपने अंगों को दान करने की बात करते आई हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता और हॉस्य कलाकार कपिल शर्मा का नाम भी शुमार हो गया है। कपिल ने कहा है कि...

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

मुंबई: बॉलीवुड में लंबे वक्त से सितारे मरने के बाद अपने अंगों को दान करने की बात करते आई हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता और हॉस्य कलाकार कपिल शर्मा का नाम भी शुमार हो गया है। कपिल ने कहा है कि वह नेत्रदान करेंगे। कपिल ने अपने प्रसिद्ध टेलीविजन कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' में राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट टीम को आमंत्रित किया था। टीम के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए कपिल इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने आंखें दान में देने का ऐलान कर दिया।

इस बारे में कपिल ने एक बयान में कहा, "हमें आमतौर पर यह अंदाजा नहीं होता कि हमारी मौत के बाद हमारे शरीर के एक छोटा सा हिस्सा भी किसी के लिए बहुत काम आ सकता है और उसे खुशी दे सकता है।" उन्होंने कहा, "मैंने उनसे मिलने के बाद निर्णय लिया कि मैं अपनी आंखें दान करूंगा। मेरे जाने के बाद अगर कोई मेरी आंखों से देख पाए तो मेरे लिए यह बहुत अच्छी बात होगी।" 'द कपिल शर्मा शो' सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन चैनल पर प्रसारित होता है।

फिलहाल कपिल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फिरंगी’ को लेकर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपनी इस फिल्म के जरिए कपिल फिल्म निर्माण क्षेत्र में भी कदम रख रहे हैं। उनकी इस फिल्म के तीसरे चरण की शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन