A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के संग ली मेगा सेल्फी, यहां देखें

सलमान खान ने क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के संग ली मेगा सेल्फी, यहां देखें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के साथ एक मेगा सेल्फी ली है, जो अब वायरल हो रही है।

Salman Khan - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@BEINGSALMANKHAN Salman Khan 

अभिनेता सलमान खान की तरफ से शेयर की हुई तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कई क्रिकेट और बॉलीवुड की हस्तियां नजर आ रही हैं। अभिनेता ने इस फोटो को मेगा सेल्फी करार दिया। सलमान, राजकुमार राव, जेनेलिया देशमुख, रितेश देशमुख, गोविंदा, श्रद्धा कपूर, करण वाही सहित कई कलाकारों के साथ एक सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में क्रिकेटर सुरेश रैना को भी स्पॉट किया गया है।

संयोग से, ये सभी हस्तियां एक नए संगीत रियलिटी शो का हिस्सा हैं और सलमान इसे प्रमोट कर रहे हैं। सलमान ने सेल्फी पोस्ट करते हुए कहा, "यहां तो एक सेल्फी बनती है। दुनिया की सबसे बड़ी म्यूजिक लीग यहां है! चल मेगा सेल्फी लेले रे।" 

सलमान ने हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 14 की शूटिंग खत्म की है, जिसमें अभिनेत्री रुबीना दिलैक को विजेता घोषित किया गया।

वह जल्द ही सिनेमाघरों में 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगे। फिल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित है और इसमें दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी हैं। इसे मई में ईद वीकेंड पर रिलीज करने की घोषणा की गई है।

इसके अलावा सलमान खान, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में एक कैमियो का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण ‘यश राज फिल्म्स’ के बैनर तले किया जा रहा है और इसके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। सूत्रों के अनुसार, सलमान यहां यश राज स्टूडियो में शाहरुख के साथ शूटिंग गुरुवार को शुरू कर दिया है। शाहरुख की आखिरी फिल्म ‘जीरो’ 2018 में आई थी, उसमें भी सलमान खान ने कैमियो किया था।

यहां पढ़ें

दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर रणवीर सिंह का कंमेंट - जान ही ले लो...

बॉलीवुड में एंट्री के वक्त इस बात पर उड़ी थी नोरा फतेही की खिल्ली, कहा - आज भी याद करके रूह कांप जाती है...

एक्शन सीक्वेंस फिल्माने के लिए क्यों बेकरार थे रोहित शेट्टी? रणवीर सिंह ने किया खुलासा
 

Latest Bollywood News