‘सुल्तान’ का खुमार अभी दर्शकों के सिर से उतरा भी नहीं है कि सलमान ने अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म ट्यूबलाइट का पोस्टर जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को कबीर खान बना रहे हैं। इसके पहले कबीर खान सलमान के साथ एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान बना चुके हैं। कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी की यह तीसरी फिल्म होगी। हालांकि इस फिल्म में सलमान के अपोजिट हीरोइन कौन होगी इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
यह वीडियो The Bombay Times के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किया गया है आप इसे एक बार जरूर देखें।
Latest Bollywood News