1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. “सुल्तान” ने किया वो कारनामा जो आमिर को दो बड़ी फिल्में न कर पाईं

“सुल्तान” ने किया वो कारनामा जो आमिर को दो बड़ी फिल्में न कर पाईं

 Published : Jul 15, 2016 05:12 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 06:01 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया फिल्म सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकार्ड तोड़ती चली जा रही है। सलमान के करियर की अब तक की सबसे शानदार फिल्म मानी जा रही सुल्तान 23 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

Sultan- India TV Hindi
Sultan Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया फिल्म सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकार्ड तोड़ती चली जा रही है। सलमान के करियर की अब तक की सबसे शानदार फिल्म मानी जा रही सुल्तान 23 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान की फिल्म सुल्तान ने वो कारनामा किया है जो बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की दो बड़ी फिल्में धूम-3 और पीके भी नहीं कर पाईं।  

बीते बुधवार को ओपनिंग डे पर ही धमाल मचाने वाली फिल्म सुल्तान की कमाई 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। जाने माने फिल्म विश्लेषक तरन आदर्श की मानें तो फिल्म सुल्तान ने महज 7 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था जबकि आमिर खान की दो बड़ी फिल्में धूम-3, पीके और खुद सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान को ऐसा करने में 9 दिन लगे थे।

सलमान की तीसरी फिल्म 200 करोड़ के क्लब में:

दबंग अभिनेता सलमान खान की फिल्म सुत्लान 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली उनकी तीसरी फिल्म है। किक, पीआरडीपी और सुल्तान। वहीं उनकी एक फिल्म बजरंगी भाईजान 300 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। इस फिल्म में भी उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन