1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामंथा अक्किनेनी के इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोअर्स हुए, एक्ट्रेस ने यूं जताया आभार

सामंथा अक्किनेनी के इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोअर्स हुए, एक्ट्रेस ने यूं जताया आभार

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह प्रिंटेड ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही हैं।

सामंथा अक्किनेनी, samantha akkineni- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- SAMANTHA AKKINENI सामंथा अक्किनेनी

हैदराबाद: दक्षिणी अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1.3 करोड़ हो गई है। अभिनेत्री ने रविवार को इस खबर को शेयर कर अपने फैंस का आभार व्यक्त किया। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह प्रिंटेड ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं उनकी गोल्डन इयर रिंग्स तस्वीर में चार चांद लगा रही है।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "13 मिलियन।"

हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस को कुछ टिप्स भी दिए हेल्दी और खूबसूरत दिखने के। सामंथा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "सुबह जल्दी उठें। ध्यान करें। सकारात्मक सोचें। सेब का सिरका लें। शरीर और मन दोनों को साफ करें। रोज अपनी त्वचा की देखभाल करें। एक्सरसाइज करें। हाइड्रेट करें। अधिक सकारात्मक विचार रखें।"

तेलुगू एक्‍टर नितिन ने गर्लफ्रेंड शालिनी से हैदराबाद में की सगाई, देखें तस्वीरें

अभी तक इस तस्वीर में  10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक्स किया। इसके साथ ही फैंस काफी कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। 

सामंथा ने हाल ही में साझा किया था कि उनका पालतू 'हैश' कोविड-19 ब्लूज यानी तनाव का सामना कर रहे हैं।

शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए कहा, "हमें कोविड ब्लूज का सामना करना पड़ रहा है। आप लोग कैसे हैं? मैं बस आपको याद दिलाना चाहती हूं कि आप बहुत अच्छे हैं और आप लोग बहुत अच्छा कर रहे हैं। आगे सब ठीक होगा।"

सामंथा आने वाले समय में विजय सेतुपति अभिनीत 'काठुवाकुला रेंडू काधल' में दिखेंगी जिसमें नयनतारा भी हैं। विग्नेश शिवा इसके निर्देशक हैं।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News