1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तेलुगू एक्‍टर नितिन ने गर्लफ्रेंड शालिनी से हैदराबाद में की सगाई, देखें तस्वीरें

तेलुगू एक्‍टर नितिन ने गर्लफ्रेंड शालिनी से हैदराबाद में की सगाई, देखें तस्वीरें

 Published : Jul 22, 2020 10:07 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 10:07 pm IST

साउथ स्टार नितिन ने अपनी गर्लफ्रंड शालिनी कंदुकरी के संग सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें एक्टर ने ट्विटर पर शेयर की।

तेलुगू एक्‍टर नितिन ने गर्लफ्रेंड शालिनी से हैदराबाद में की सगाई, देखें तस्वीरें- India TV Hindi
तेलुगू एक्‍टर नितिन ने गर्लफ्रेंड शालिनी से हैदराबाद में की सगाई, देखें तस्वीरें Image Source : TWITTER/ACTOR_NITHIIN

साउथ स्टार नितिन ने अपनी गर्लफ्रंड शालिनी कंदुकरी के संग सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें एक्टर ने ट्विटर पर शेयर की।  नितिन ने सोशल मीडिया में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह शालिनी को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

नितिन के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट का कुर्ता पहना। वहीं शालिनी रेड कलर की कांजीवरम साड़ी में नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप, ग्लोसी लिपस्टिक के साथ  चोकर पहना है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

साउथ स्टार नितिन की शादी में पवन कल्याण सहित ये टॉलीवुड स्टार होंगे शामिल

आपको बता दें कि नितिन और शालिनी हैदराबाद में 26 जुलाई को शाम 8 बजकर 30 मिनट में दोनों की शादी होगी।   

बिग बॉस कन्नड़ फेम जयश्री ने लिखा- मैं दुनिया और डिप्रेशन को अलविदा कह रही हूं...

एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार दोनों की शादी बेहद सादे फंक्शन के रूप में संपन्न की जाएगी। इस खास मौके पर साउथ स्टार पवन कल्याण, वरुण तेज और डारेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास शिरकत कर सकते हैं। हालांकि अभी किसी के तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन