1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ स्टार नितिन की शादी में पवन कल्याण सहित ये टॉलीवुड स्टार होंगे शामिल

साउथ स्टार नितिन की शादी में पवन कल्याण सहित ये टॉलीवुड स्टार होंगे शामिल

 Published : Jul 22, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 04:13 pm IST

साउथ स्टार नितिन 26 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड शालिनी कंदुकरी के संग सात फेरे लेने वाले हैं। इस खास मौके पर कई स्टार्स सम्मिलित होने वाले हैं।

नितिन रेड्डी शादी- India TV Hindi
नितिन रेड्डी ल्द ही Image Source : INSTAGRAM/ACTOR_NITHIIN

साउथ स्टार नितिन जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड शालिनी कंदुकरी के संग सात फेरे लेने वाले हैं। हैदराबाद में 26 जुलाई को शाम 8 बजकर 30 मिनट में दोनों की शादी होगी। आपको बता दें कि इनकी शादी पहले 16 अप्रैल में होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण इन्हें अपनी शादी टालनी पड़ी। अब दोनों की शादी की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं। इस खास मौके पर कई बड़े स्टार्स के आने की खबरे आ रही हैं। 

एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार दोनों की शादी बेहद सादे फंक्शन के रूप में संपन्न की जाएगी। इस खास मौके पर साउथ स्टार पवन कल्या, वरुण तेज और डारेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास शिरकत कर सकते हैं। हालांकि अभी किसी के तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

बिग बॉस कन्नड़ फेम जयश्री ने लिखा- मैं दुनिया और डिप्रेशन को अलविदा कह रही हूं...

आपको बता दें कि हाल में ही नितिन अपनी शादी का आमंत्रण देने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी।

नितिन कई इंटरव्यू में साउथ स्टार पवन कल्याण के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त कर चुके हैं। दोनों बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं। जिसके कारण पूरी उम्मीद लगाई जा रही हैं कि वह इस शादी में सम्मिलित हो सकते हैं।

नेपोटिज्म की बहस के बीच इन डायरेक्टर्स का बड़ा ऐलान, बॉलीवुड से दिया इस्तीफा

नितिन और शालिनी कंडुकरी की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से होगी। जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य उपस्थित होंगे। एक ऑनलाइन पोर्टल को दिए एक पुराने इंटरव्यू में नितिन के पिता सुधाकर रेड्डी ने इस बात की पुष्टि की थी कि शादी की तैयारी 15 जुलाई के बाद शुरू होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, नितिन हैदराबाद के एक फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधेंगे।

साउथ स्टार नितिन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'भीष्म' में नजर आए थे। हालांकि कोरोना वायरस के कारण यह फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर सकी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन