1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस कन्नड़ फेम जयश्री ने लिखा- मैं दुनिया और डिप्रेशन को अलविदा कह रही हूं...

बिग बॉस कन्नड़ फेम जयश्री ने लिखा- मैं दुनिया और डिप्रेशन को अलविदा कह रही हूं...

 Published : Jul 22, 2020 02:59 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 03:09 pm IST

इस पोस्ट के बाद जयश्री के करीबी दोस्तों ने उन्हें लगातार फोन किया, लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया।

 Bigg Boss Kannada contestant Jayashree Ramaiah - India TV Hindi
बिग बॉस कन्नड़ फेम जयश्री रामैया का पोस्ट देख फैंस हैरान हैं Image Source : HTTPS://WWW.FACEBOOK.COM/JAYSHREERAMAIAH

बिग बॉस कन्नड़ कंटेस्टेंट जयश्री रामैया के लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है कि वो इस दुनिया और डिप्रेशन को अलविदा कह रही हैं। इस पोस्ट के बाद उनके फैंस परेशान हो गए। करीबी दोस्तों ने उन्हें लगातार फोन किया, लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया। 

जयश्री रामैया का पोस्ट
Image Source : जयश्री रामैया का पोस्टजयश्री रामैया का पोस्ट

हालांकि, उस पोस्ट को शेयर करने के बाद जयश्री रामौया ने दूसरा पोस्ट शेयर किया और बताया कि वो सुरक्षित हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं। उन्होंने लिखा, "मैं पूरी तरह ठीक हूं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।"

बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट लिस्ट: सुगंधा मिश्रा और 'बालिका वधू' फेम एक्टर सहित इन सेलेब्स को किया गया है अप्रोच?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता अश्विथी शेट्टी ने खुलासा किया था कि जयश्री लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा था, "जयश्री डिप्रेशन में है। उसके परिवार में कुछ परेशानियां हैं। साथ ही काम कम मिलने के कारण भी परेशान है। उसकी मदद की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो लगातार अपने नंबर बदल रही है। इसलिए हर समय उसके संपर्क में रहना संभव नहीं हो पा रहा है।"

अश्विथी शेट्टी ने ये भी बताया कि जयश्री हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी। उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे विरोधाभासी जानकारी भी मिली कि उसे छुट्टी दे दी गई थी और उसे फिर से अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वह अंदर जाने से इनकार कर रही थी। मुझे इस मुद्दे पर और अधिक स्पष्टता का इंतजार है।"  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन