पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 की अपार सफलता के बाद अब फैंस बेसब्री से इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस 14 शुरू होने से पहले ही चर्चा में है। कभी कंटेस्टेंट्स को लेकर कयास लगाए जाते हैं तो कभी ऑनएयर होने की तारीख को लेकर। इस बार कोरोना वायरस की वजह से इस शो को शुरू होने में लेट हो रहा है, लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि दूसरे रिएलिटी शो नच बलिए 10 से इसका क्लैश हो सकता है।
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार प्लस अपने पॉपुलर डांस रिएलिटी शो नच बलिए के 10वें सीजन को इस साल के अक्टूबर महीने में ऑन एयर करने की योजना बना रहा है। वहीं इसी समय कलर्स टीवी पर बिग बॉस 14 के टेलिकास्ट होने की बात कही जा रही है।
हर साल इस शो के शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चा होने लगती है। इस बार भी निया शर्मा, विवियन डिसेना का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार इन सेलेब्स को अप्रोच किया गया है:
डिस्क्लेमर: ये मीडिया पर आधारित रिपोर्ट है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है, क्योंकि अभी तक मेकर्स या सेलेब्स की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
निया शर्मा इन दिनों नागिन 4 में नज़र आ रही हैं। वो पहले खतरों के खिलाड़ी में नज़र आ चुकी हैं।
सुगंधा मिश्रा फेमस कॉमेडियन हैं। वो कई कॉमेडी शोज में नज़र आ चुकी हैं।
शिरीन मिर्जा कई टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया है।
विवियन डिसेना टीवी के फेमस एक्टर हैं। उन्होंने प्यार की ये एक कहानी, मधुबाला और शक्ति जैसे सीरियल्स में काम किया है।
अविनाश मुखर्जी बालिका वधु सीरियल से लोकप्रिय हुए थे। वो टीवी के जाने-माने एक्टर हैं।
जय सोनी ने कई हिट सीरियल्स में काम किया है।
निखिल चिनपा फेमस होस्ट हैं। उन्होंने कई शोज में काम किया है।
असीम मर्चेंट ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वो मॉडल भी रह चुके हैं।