A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वजह तुम हो' की टीम ने दिल्ली ने दिखाए जलवे

'वजह तुम हो' की टीम ने दिल्ली ने दिखाए जलवे

सना खान, शरमन जोशी, गुरमीत चौधरी और रजनीश दुग्गल के अभिनय से सजी फिल्म ‘वजह तुम हो’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके सितारों ने फिल्म के प्रमोशन काफी जोर-शोर के साथ किया जा रहा है।

wajah tum ho- India TV Hindi
wajah tum ho

नई दिल्ली: सना खान, शरमन जोशी, गुरमीत चौधरी और रजनीश दुग्गल के अभिनय से सजी फिल्म ‘वजह तुम हो’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके सितारों ने फिल्म के प्रमोशन काफी जोर-शोर के साथ किया जा रहा है। 'हेट स्टोरी 2' और 'हेट स्टोरी 3' की सफलता के बाद निर्देशक विशाल पांड्या की फिल्म 'वजह तुम हो' रोमांचक थ्रिलर फिल्म है।

इसे भी पढ़े:-

इसमें सना खान के बोल्ड दृश्यों की भरमार है, जिस कारण यह अपने ट्रेलर के जरिए ही काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी है। फिल्म के कलाकार प्रचार के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। यह अपने तरह की पहली फिल्म है, जिसमें हैकर द्वारा चैनल को हैक करने के कारण टेलीविजन चैनल पर एक हत्या का सीधा प्रसारण दिखाया गया है।

शरमन इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं गुरमीत चौधरी वकील और अभिनेता रजनीश दुग्गल टेलीविजन चैनल के मालिक के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेत्री सना मुख्य भूमिका यानी वकील के किरदार में नजर आएंगी। वह इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं।

इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज कंपनी ने किया है और यह 16 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की स्टारकास्ट हाल ही में प्रचार के सिलसिले में राजधानी दिल्ली पहुंची।

निर्देशक विशाल ने हत्या के सीधा प्रसारण के लिए हैकिंग के उपयोग के बारे में बताया, "मैं हैकिंग के विषय में काफी रुचि रखता हूं। तथ्य यह है कि इसे पहले किसी थ्रिलर फिल्म में इस्तेमाल नहीं किया गया है। हैकिंग वास्तव में एक बहुत ही उच्च तरीके का कौशल है, जिसकी प्रकृति आपराधिक है। यह कोई मासूम चतुराई वाला काम नहीं है।"

Latest Bollywood News