नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह पहलवान के किरदार को पर्दे पर उतारते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बाकी फिल्मी सितारों की बाते करें तो आज कल कई बॉलीवुड हस्तियां हॉलीवुड की ओर रुख कर रही हैं। आमिर ने भारतीय कलाकारों के पश्चिमी देशों में काम करने के प्रचलन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिभा में दुनिया का मनोरंजन करने की क्षमता है।
इसे भी पढ़े:-
- VIDEO: क्या आपने देखा 'ओके जानू' के 'हम्मा हम्मा' में श्रद्धा-आदित्य का हॉट अंदाज
- बॉलीवुड के बाद अब हर्षवर्धन राणे करेंगे इस फिल्म में काम
- 'सतरंगी ससुराल' के मुग्धा-रवीश बंधे शादी के बंधन में
मौजूदा दौर में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी धारावाहिका ‘क्वांटिको’, हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ और दीपिका पादुकोण फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में आमिर ने कहा कि वह पश्चिम का रुख तभी करेंगे जब उन्हें किसी फिल्म की कहानी रोमांचित करेगी। उन्होंने बताया कि अतीत में उन्हें कई बार हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव मिला, लेकिन बढ़िया कहानी व चरित्र नहीं होने की वजह से इन्हें ठुकराना पड़ा।
आमिर के मुताबिक, "मेरे लिए फिल्म की कहानी रोमांचक होनी चाहिए। दुनिया के किस कोने से यह आ रही है, यह मायने नहीं रखती। जब मुझे पसंदीदा कहानी मिलेगी तो खुशी से करूंगा। फिलहाल मैं भारतीय फिल्में करने के लिए ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि दर्शकों के साथ मेरा भावुक संबंध है जो पिछले 25-30 सालों में बना है।"
आमिर फिल्म 'दंगल' के रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। उत्तरी अमेरिका के सिनेमाघरों में यह 21 दिसंबर को रिलीज होगी। नितेश तिवारी निर्देशित 'दंगल' पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है।
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार आमिर ने बताया कि 'दंगल' साहस की मानवीय कहानी होने के साथ ही खुद पर और अपनी बेटियों पर विश्वास करने की कहानी है। अभिनेता का मानना है कि यह पारिवारिक फिल्म दुनिया के विभिन्न हिस्सों और संस्कृतियों से जुड़ सकती है।
अभिनेता के मुताबिक, 'दंगल' का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। यह फिल्म अमेरिका और कनाडा में 350 स्क्रीन्स पर रीलिज होगी।