नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने इस साल की शुरुआत में आई फिल्म 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरु की थी। फिल्म को दर्शकों के बीच बेहद पसंद किया गया था। अब अपनी पहली हिंदी फिल्म के तुरंत बाद ही हर्ष को रूसी फिल्म का भी ऑफर मिल गया है और इस प्रस्ताव को पाकर वह बेहद खुश हैं।
इसे भी पढ़े:-
- 'सतरंगी ससुराल' के मुग्धा-रवीश बंधे शादी के बंधन में
- बाल वेश्यावृत्ति को लेकर मल्लिका शेरावत ने उठाई आवाज, किया ऐसा आग्रह
- सलमान का शाहरुख की फिल्म के लिए प्रमोशन करना है शुभ: इम्तियाज
हर्षवर्धन ने कहा, "मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि कोई अभिभावक फरिश्ता मेरी देखरेख कर रहा है क्योंकि मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। फिलहाल मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मुझे रूसी फिल्म का प्रस्ताव मिला है।" हर्ष ने तेलुगू फिल्म 'थाकिता-थाकिता' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कभी भी फिल्मों में काम करने का मौका मिलने की उम्मीद नहीं की थी।
हर्ष ने आगे कहा कि उन्हें लगा कि सिर्फ दक्षिण भारतीय लोग ही उन्हें जानते हैं। देश में अन्य जगहों पर उन्हें कोई नहीं पहचानेगा। इसलिए उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया। रूसी फिल्म मिलना वह अपनी खुशनसीबी समझते हैं।
हर्ष का मानना है कि अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए क्योंकि अब खुद को साबित करने के लिए दो तीन मौके ही मिलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगली फिल्म का चयन वह सावधानीपूर्वक करेंगे।