1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान का शाहरुख की फिल्म के लिए प्रमोशन करना है शुभ: इम्तियाज

सलमान का शाहरुख की फिल्म के लिए प्रमोशन करना है शुभ: इम्तियाज

 Published : Dec 15, 2016 04:02 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 04:02 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी और इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘द रिंग’ पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म को लेकर प्रमोशन भी शुरु हो चुका है और इसकी शुरुआत बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान से हुई है।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: शाहरुख खान के अभिनय से सजी और इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘द रिंग’ पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म को लेकर प्रमोशन भी शुरु हो चुका है और इसकी शुरुआत बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान से हुई है। इसे लेकर फिल्मकार इम्तियाज अली का मानना है कि शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘द रिंग’ के लिए सलमान खान का प्रचार शुरू करना शुभ है।

इसे भी पढ़े:-

सलमान ने हाल ही में ट्विटर पर शाहरुख अभिनीत इम्तियाज अली की इस फिल्म की पहली झलक अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की थी।इम्तियाज से इस पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, “सलमान जी का बड़प्पन है कि उन्होंने ट्वीट किया। बहुत खुशी की बात है, शुभ बात है कि सलमान ने शुरुआत की है प्रचार की।“

शाहरुख खान इस फिल्म में एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।  फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं।

‘तमाशा’ के निर्देशक ने कहा कि फिल्म की थोड़ी बहुत शूटिंग बाकी है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म को फिलहाल ‘द रिंग’ नाम दिया गया है और निर्माता इसके लिए सटीक शीर्षक की खोज कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन